छत्तीसगढ़ के Kanker में 2 माओवादी ढेर
छत्तीसगढ़ में माओवादी का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। माओवादी इलाके से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबरें सामने आती रहती हैं। सोमवार को बस्तर संभाग के कांकेर जिले के मेटाबोदेली के जंगलों में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बताया जा रहा है कि 2 माओवादियों को मार गिराया गया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक , जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत कड़मे गांव के जंगल में पुलिसवालों और नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई है। माओवादियों ने गश्ती दल पर सोमवार तड़के अचानक हमला कर दिया। बाद में पुलिस जवानों ने जवाबी कार्रवाई की ,जिसमे 2 नक्सली मारे गिराए गए। जबकि बाकि मौके से फरार गए। बताया जा रहा है कि पुलिस को इस मुठभेड़ में माओवादियों के पास बड़ी तादाद में हथियार बरामद हुए हैं।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ का कांकेर जिला माओवादी प्रभावित है। मुठभेड़ के बाद पुलिस दल इलाके पर सर्चिंग ऑपरेशन चला रही है। पुलिस अफसरों ने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दरमियान गोला-बारूद और नक्सल से संबंधित सामान बरामद किया गया हैं।
यह भी पढ़े Elon Musk बने छत्तीसगढ़ के भांजे, Twitter खरीदने के बाद यूज़र्स दे रहे इस तरह बधाई,पढ़िए खबर












Click it and Unblock the Notifications