छत्तीसगढ़: कोरबा में आंधी-तूफान में स्कूल का छज्जा गिरने में 13 छात्र हुए घायल, सीएम ने जताया दुख
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पोडी ब्लॉक में तेज आंधी तूफान में एक स्कूल का छत्ता गिर गया जिसमें स्कूल के 13 बच्चें घायल हो गए़। राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस घटना पर दुख जताया है। इसके साथ ही ऐसी घटना भविष्य में ना हो इसके लिए अधिकारियों को आदेश दिए हैं।

बता दें कोरबा में पसान के प्राथमिक शाला स्कूल में ये घटना घटी है। पसान के दर्री प्राथमिक स्कूल के ऊपर का छज्जा तेज आंधी तूफान गिर गया था जिसमें स्कूल के लगभग 13 बच्चे जख्मी हुए हैं।
ये हादसा तब हुआ जब स्कूल में बच्चे मिड मील का भोजना खा रहे थे। जब ये हादण हुआ तब हर तरफ चीख पुकार सुनाई दे रही थी, बचचों क रो-रो कर बुरा हाल था, कुछ बच्चों का सिर फूंटा कुछबच्चों के हाथ टूट गए। इस घटना के समय स्कूल पर मौजूद शिक्षक और अन्य कर्मचारियों में हड़कप मच गया।
बच्चों से लेकर बड़े सभी अपनी जान बचाते हुए इधर-उधर भागने लगे।ये हादसा बुधवार की सुबह नौ बजे हुआ जब स्कूल में बच्चों को मिडडे मील का खाना परोसा गया था। सुबह नौ बजे स्कूल में बच्चों के अलावा, टीचर्स, खाना बनाने वाली महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं मौजूद थी।
इस घटना का सामने आए वीडियो में बच्चों को परोसी गया खाना जमीन पर पड़ा हुआ नजर आ रहा है और उसके पास टूटे हुए छज्जे का मलबा नजर आ रहा है।
स्कूल के लोगों ने बताया बुधवार की सुबह अचानक तेज आंधी तूफान आया तब इस सरकारी स्कूल का आगे का छज्जा आंधी में उड़कर गिर गया। छज्जे का आधा हिस्सा बच्चों पर गिरा जिसमें 13 बच्चे घायल हो गए।
अचानक से तेज आंधी तूफान आने लगा और स्कूल का सामने हिस्सा का छज्जा आंधी तूफान में उड़कर गिर गया जो छज्जा का आधा हिस्सा बच्चों के ऊपर गिर गया लगभग 12 बच्चों को चोंटे आयी।छत्तीसढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कोरबा जिले के पोड़ी ब्लॉक के दर्री पारा गांव में तेज आंधी-तूफान के कारण स्कूल का छज्जा गिरने से 13 बच्चों के घायल होने की दुख कर देने वाली सूचना मिली है। इस घटना में घायल बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, ईश्वर से उनके जल्द ही स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
सीएम विष्णु दाय सहाय ने ये भी कहा कि इसके बाद भ्विष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।छ












Click it and Unblock the Notifications