छत्तीसगढ़ में BJP सरकार के 100 दिन पूरे, सीएम विष्णुदेव साय बोले, ये तो बस सुशासन की शुरुआत है

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अपने 100 दिन पूरे कर लिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बीजेपी सरकार ने 13 दिसंबर 2023 को शपथ ली थी। सोशल मीडिया मंचो के जरिये सीएम विष्णुदेव साय ने अपनी सरकार के अब तक के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता से साझा किया है।

cg news

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि 100 दिनों में पूरी की सभी प्रमुख गारंटी, चहुंओर फैली समृद्धि और खुशहाली। उन्होंने आगे लिखा कि मेरे प्यारे प्रदेशवासियों, जय जोहार, जय छत्तीसगढ़, आप सभी को यह बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि आज हमारी सरकार ने सुशासन के सौ दिन पूरे कर लिए हैं। इन सौ दिनों में हमने चुनाव के पहले जो प्रमुख गारंटी जनता को दी थी, उसे सरकार बनने के बाद तत्काल अमल पर लाना शुरू किया और सर्वप्रथम प्रदेश के 18 लाख परिवारों के लिए पीएम आवास की राशि जारी करते हुए गांव, गरीब, मजदूर, किसान, महिला, आदिवासी, कर्मचारी सबका ध्यान रखा और सबकी उम्मीदों का मान रखते हुए प्रमुख गारंटियों को पूरा किया।

सीएम विष्णुदेव साय ने लिखा कि साथियों ये तो बस शुरुआत है सुशासन की, आगे भी हम प्रदेश को सुशासन के रास्ते पर चलकर विकसित बनाएंगे, तरक्की और समृद्धि के नए आयाम गढ़ेंगे। 3 करोड़ प्रदेशवासियों के लिए दिन-रात काम करेगी हमारी सरकार। आप सभी को मेरा जोहार, जय छत्तीसगढ़ महतारी

इधर छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि, कांग्रेस ने अपने कृत्यों से जनता के साथ वादाखिलाफी का जो संकट पैदा किया था, बीजेपी सरकार ने उसे दूर किया है, इससे जनता में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने जो गारंटियां दी थी, उसे मात्र बारह हफ्ते के रिकॉर्ड समय में उनमें से अधिकतर बड़ी गारंटियां पूरी हो चुकी है। मंत्री जायसवाल ने दावा किया कि देश या दुनियां के शायद ही किसी भी सरकार ने इतनी तेज गति से काम किया होगा।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा का नक्सलियों को शांति संदेश, कहा- बातचीत के खुले हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+