छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा का नक्सलियों को शांति संदेश, कहा- बातचीत के खुले हैं

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के 100 दिन से अधिक दिन पूरे हो चुके हैं। राज्य में गृह विभाग की कमान संभाल रहे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गुरुवार को जांजगीर चांपा में पत्रकारों से चर्चा के दौरान नक्सलवाद को लेकर बड़ी बात कही। जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ भाजपा की सरकार पीएम मोदी कि गारंटी को पूरा करने में पूरा करने में लगी है। हमारी सरकार नक्सलियों को निपटाने में लिए तैयारी है।

cg news

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दावा किया कि 1 लोकसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने ठाना है तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। इस बार बीजेपी 400 पार सीट प्राप्त करेंगी। कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मंत्री शिव कुमार डहरिया पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने शिव कुमार डहरिया को अवसर दिया था, जिसमे हार का समान करना पड़ा था, जिसके बाद से जांजगीर चांपा लोकसभा का मुंह नही देखा है। विजय शर्मा ने कहा कि शिवकुमार डहरिया ने छत्तीसगढ़ का नगरीय प्रशासन मंत्री रहने के बाद जांजगीर चांपा को उपेक्षा की थी,इसलिए जनता सवाल पूछ रही है कि अब तक कहा थे ।

नक्सलवाद को लेकर बोले गृहमंत्री विजय शर्मा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि बीजेपी सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री सड़क योजन के तहत निर्माण किया जा रहा है। नक्सली इलाकों में पुलिस जवानों का कैम्प लगाकर 23 सड़कों का कार्य चालू किया गया है। बस्तर क्षेत्र में विकास के लिए कैंप बनाया गया है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों के लिए सरकार के साथ बातचीत का रास्ता खुला है। इधर नक्सलियों की दण्डकारण्य स्पेशल ज़ोनल कमेटी के प्रवक्ता विकल्प ने अपना बयान जारी करते हुए कहा कि डिप्टी सीएम विजय शर्मा वार्ता करने की बात कर रहे हैं , किन्तु नक्सलियों के द्वारा पूछे जा रहे सवाल का सीधा जवाब नहीं दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा पर पुलिस नक्सल मुठभेड़, जवानों ने मार गिराए 36 लाख इनाम के 4 माओवादीc

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+