खजुराहो एयरपोर्ट के आसपास तेंदुए की ​दहशत, गांवों में मुनादी, पहाड़ी पर न जाएं लोग

छतरपुर जिले के खजुराहो एयरपोर्ट के पास गांव में एक तेंदुए की आमद से टिकरी गांव के लोगों के दहशत फैली है। वन विभाग ने ग्रामीणों से पहाड़ी इलाके से दूर रहने की सलाह दी है। तेंदुए का रेस्क्यू करने का प्रयास किया जा रहा है।

खजुराहो एयरपोर्ट के पास टिकुरी गांव की पहाड़ी पर दिखा तेंदुआ

Khajuraho एयरपोर्ट की बाउंड्री से सटे टिकुरी गांव की पहाड़ी पर चट्टानों की खोह में आराम फरमा रहा तेंदुआ ड्रोन कैमरे में कैद हुआ है। करीब एक सप्ताह से लगातार गांववालों द्वारा पहाड़ी पर तेंदुआ होने की जानकारी वन विभाग को दी जा रही थी, लेकिन वन विभाग को ऐसे कोई संकेत नहीं मिल रहे थे, जिससे तेंदुए की पुष्टि हो सके। शनिवार की शाम वनविभाग ने पहाड़ी पर ड्रोन उड़ाया, जिससे तेंदुआ होने की पुष्टि हुई और उसकी तस्वीरें ड्रोन में कैद हुई हैं। रेंजर एसपी सिंह बुंदेला ने तत्काल गांव में मुनादी कराई और अलर्ट रहने के निर्देश दिए, वहीं वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया है। इधर गांव के आसपास तेंदुआ ग्रामीणों द्वारा देखे जाने से वह खासे दहशत में हैं, हालांकि वन विभाग ने अब सुरक्षा के लिहाजा से गांव में टीम तैनात की है।

छतरपुर जिले में खजुराहो एयरपोर्ट के पास टिकुरी गांव बसा हुआ है। यहां पास ही पहाड़ी इलाका है। पहाड़ी पर शाम करीब 5 बजे वन विभाग द्वारा ड्रोन उड़ाया गया। इस दौरान पूर्व दिशा की ओर बने शिव मंदिर के पास पहाड़ी के ऊपरी हिस्सों में चट्टानों पर आराम करते हुए तेंदुआ ड्रोन कैमरे में कैद हुआ। ड्रोन की आहट पाते ही तेंदुआ चट्टानों की खोह में अंदर चला गया, यह दृश्य भी कैमरे में कैद हुआ है। ड्रोन में कैद हुई तस्वीरों में तेंदुआ चट्टानों पर सुकून से आराम करते नजर आ रहा है।

Recommended Video

    बुंदेलखंड में हर जिले का अपना धुआंधार जलप्रपात, पर्यटकों को सम्मोहित कर लेते हैं यहां के प्राकृतिक नजारे

    गांवों में मुनादी कराई गई है, जल्द ही रेस्क्यू किया जाएगा

    वन विभाग के रेंजर एसपी बुंदेला ने स्थानीय मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि तेंदुआ पहाड़ी पर दिखा है। पहाड़ी से बस्ती लगी हुई है, इससे ग्रामीणों को पहाड़ी पर न जाने की सलाह दी गई। पहाड़ी पर जाने के लिए प्रतिबंध लगाया है। वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया है, उनके निर्देश प्राप्त होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। तब तक के लिए ग्रामीणों को बचाव करने का आगाह किया गया है। 6 सदस्यों का दल तेंदुआ की निगरानी में लगाया गया है। एसडीएम राकेश परमार ने भी पहाड़ी के नजदीक न जाने हिदायत दी है, साथ ही प्रशासनिक अमले को तैनात किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+