Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

तमिलनाडु: वेल्लोर में लगातार बारिश के कारण घर ढहा, अंदर सो रहे 9 लोगों की मौत

तमिलनाडु में मूसलाधार बारिश एक परिवार पर कहर बनकर टूटी। मूसलाधार बारिश के बाद मकान गिरने से 4 बच्चों समेत 9 लोगों की मौत हो गई।

चेन्नई, 19 नवंबर। तमिलनाडु में मूसलाधार बारिश एक परिवार पर कहर बनकर टूटी। मुसलाधार बारिश के बाद मकान गिरने से 4 बच्चों समते 9 लोगों की मौत हो गई।

House collapses

तमिलनाडु के वेल्लोर के पेरनामबट में आज सुबह लगातार बारिश के कारण घर गिरने से नौ लोगों की नींद में ही मौत हो गई। मृतकों में 4 महिलाएं, 4 बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं। वहीं इस हादसे में घायल हुए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले के कलेक्टर टीपी कुमारवेल पांडियन ने इस बात की जानकारी दी।

गली में कमर तक भर गया था पानी

प्रारंभिक जांच में मृतकों की पहचान मिस्बा फातिमा, अनीसा बेगम, रूही नाज, कौसर, थंजीला, अफीरा, मनुला, थमेद और अफरा के रूप में हुई है। मृतकों के अलावा इस हादसे में 9 लोग घायल भी हुए हैं। घायलों का इलाज गुडियाथम सरकारी अस्पताल और अदुक्कमपरई के सरकारी वेल्लोर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। तलाशी अभियान की निगरानी कर रहे गुडियाथम राजस्व मंडल अधिकारी एस धनंजयन ने बताया कि यह हादसा सुबह 6.30 बजे हुआ। जिस गली में यह मकान था उस गली में बारिश के बाद कमर तक पानी भर गया था। बाढ़ के कारण कुछ पड़ोसियों ने एक छोटे से कमरे में छत पर राज बिताई जबकि यह परिवार भूमि तल पर ही रह रहा था।

Recommended Video

    Tamil Nadu Rain: भारी बारिश के चलते ढहा मकान, 4 बच्चों समेत 9 लोगों की मौत | वनइंडिया हिंदी

    यह भी पढ़ें: कानूनों की वापसी पर कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर का पहला बयान, कहा- 'हमारी मंशा तो बदलाव लाने की थी, लेकिन...'

    मुख्यमंत्री ने हादसे पर जताया दुख

    इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मृतकों में से प्रत्येक के परिवार को 5 लाख रुपए जबकि प्रत्येक घायल व्यक्ति को 50,000 रुपए देने की घोषणा की है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+