जयललिता को नहीं पसंद आई थी अपोलो की कॉफी, मेडिकल स्टाफ से कहा था- मेरे घर आओ फिर पिलाती हूं चाय
चेन्नई स्थित अपोलो अस्पताल के मेडिकल स्टाफ ने AIADMK की सुप्रीमो और तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं जयराम जयललिता से जुड़े अपने अनुभव और यादें साझा की हैं।
चेन्नई। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK)की सुप्रीमो और तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं जयराम जयललिता अब हमारे बीच नहीं लेकिन उनकी यादें अब भी उन लोगों के जेहन में जिन्दा हैं जो आखिरी वक्त तक उनके साथ थे।
कुछ ऐसा ही चेन्नई स्थित अपोलो अस्पताल के स्टाफ ने बताया। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार जयललिता की निगरानी के लिए ड्यूटी पर लगी नर्सों को वो किंग कॉन्ग कहती थीं।
बताया गया कि जयललिता की देखभाल करने के लिए तीन नर्स हमेशा वहीं मौजूद रहती थीं।

मुझे बता दो क्या करना है!
जया को याद करते हुए नर्स सीवी शीला ने बताया कि कई बार वो कहती थीं कि 'तुम मुझे बता दो क्या करना है, मैं कर लूंगी।' बताया कि हमें अन्दर आता देख वो मुस्कुराती थीं और कई मौकों पर उन्होंने सहयोग किया है।
बकौल शीला जब वो जया के आस पास होती थीं, तो भी वो बावजूद मुश्किल के कुछ खाने की कोशिश करती थीं। वो एक-एक चम्मच सभी नर्सों और एक चम्मच अपने लिए खाती थीं।
शीला ने बताया कि जयललिता के खाने के मेनू में उपमा, पोंगल, कर्ड राईट और आलू करी होती थी। इसे उन्हीं का बावर्ची बनाता था।
बता दें कि जया की देखभाल करने के लिए 3 शिफ्ट में 16 नर्सों की ड्यूटी लगाई गई थी। इन नर्सों में से शीला,एमवी रेणुका और समुन्दीश्वरी जयललिता की पसंदीदा थीं।
साझा किए अपने अनुभव
अपोलो अस्पताल में एक श्रद्धांजलि सभा के बाद डॉक्टर, नर्स और अस्पताल के अन्य स्टाफ ने जया से जुड़े अनुभव बताए।
स्टाफ ने बताया कि अस्पताल में बिताए अपने 75 दिनों के दौरान वो कभी कभी मजाक के मूड में रहती थीं। हमेशा सहयोग करती थीं।
इस दौरान अपोलो के डॉक्टरों का कहना था कि अस्पताल में जयललिता बॉस थीं। डॉक्टरों ने बताया कि 22 सितंबर को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस दिन चार घंटे बाद जयललिता की तबीयत सुधरी तो उन्होंने सैंडविच और कॉफी मांगी थी।
मेरे घर चलते हैं...
जयललिता का इलाज करने वाली डॉक्टरों की टीम के प्रमुख सेंथिल कुमार ने कहा कि जब वो थकी नहीं होती थीं, तो ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों से बातचीत करती थीं।
बताया गया कि उन्हें अस्पताल की कॉफी नहीं अच्छी लगती थी जिस पर नर्सों से उन्होंने कहा था कि 'मेरे घर चलते हैं। मैं सभी को काडाइनाडु की सबसे अच्छी चाय पिलाऊंगी।
इतना ही नहीं जयललिता ने उनका इलाज करने आए ब्रिटेन के डॉक्टर रिचर्ड बेले से भी कहा था कि वो बॉस हैं।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications