पिता ने पहले बेटियों से लिखवाया सुसाइड नोट, फिर नहर में दिया धक्का

पंजाब में दो बहनों का लड़कों से दोस्ती करना उनके पिता को इतना ज्यादा नागवार गुजरा कि उसने दोनों को नहर में फेंक दिया। इतना ही नहीं पहले उसने दोनों से सुसाइड नोट भी लिखवा लिया।

लुधियाना। एक पिता को अपनी नाबालिग बेटियों के बारे में जब ये पता चला कि उन दोनों के ब्वॉयफ्रेंड है, तो उसने दोनों बेटियों की जान लेने की ठान ली। ये सब उन्होंने किसी आवेश में नहीं किया बल्कि पूरी तरह सोच-समझकर किया। बाद में पुलिस से बचा जा सके इसलिए दोनों लड़कियों से सुसाइड नोट लिखवाया गया और फिर दोनों को ले जाकर नहर में फेंक दिया गया। इन दो में से एक बहन की किस्मत अच्छी निकली और उसकी जान बच गई, जिसके बाद उसने पिता की बर्बरता की कहानी पुलिस को बताई। मामला पंजाब के लुधियाना का है।

पिता ने पहले बेटियों से लिखवाया सुसाइड नोट, फिर नहर में दिया धक्का

हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार, सोमवार को लुधियाना की सिधवान नहर के बारेवल पुल से राहगीरों ने दो लड़कियों को पानी में देखा तो नहर से निकाला। राहगीरों ने देखा कि 15 साल की ज्योति दम तोड़ चुकी थी लेकिन उसकी बहन प्रीति जिंदा थी। सूचना पर पुलिस पहुंची और छानबीन की। पता मिलने पर पुलिस लड़कियों के घर पहुंची। लड़की की मां ने पूछताछ में रोते हुए पुलिस को बताया कि दोनों बेटियों को उसने और उसके पति ने ही जान से मारने के इरादे से नहर में फेंका था। पिता ने बेटियों से सुसाइड नोट लिखवा लिया था और उनका इरादा एक दिन बाद बेटियों की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराने का इरादा था।

लड़कियों की मां लक्ष्मी ने बताया कि दोनों बेटियों ने उनकी मर्जी के बगैर लड़कों से दोस्ती कर ली थी, जो उन्हें पसंद नहीं था। पुलिस ने बताया कि दोनों लड़कियां दसवीं क्लास की स्टूडेंट थीं। सोमवार को वो देर से घर लौटीं तो माता-पिता को लगा कि वो अपने ब्वॉयफ्रेंड से मिलकर आई हैं। इसके बाद उनके पिता उदयचंद ने उनसे सुसाइड नोट लिखवा कर उनको खाने में नशा दे दिया और उनको नहर में डाल दिया। पुलिस ने उदयचंद और लक्ष्मी के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उनको जेल भेज दिया है।
पढ़ें- शिवपाल यादव के गढ़ में डबल मर्डर, मां-बेटी को फावड़े से काटा

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+