शिवपाल यादव के गढ़ में डबल मर्डर, मां-बेटी को फावड़े से काटा
पारिवारिक रंजिश में रिश्तेदारों ने ही मां और बेटी की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपियों को गिरफ्तार लिया है।
इटावा। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के निर्वाचन क्षेत्र जसवंतनगर के भीखनपुर गांव में एक महिला समेत दो लोगों की धारदार हथियारों से काटकर हत्या कर दी गई। जिसका खुलासा पुलिस ने हत्या के चौथे दिन गुरुवार को पुलिस लाइन में किया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त फावड़ा,खुर्पी, चाकू बरामद कर लिये हैं।
हत्या के बाद से फरार चल रहे आरोपी राकेश यादव, भतीजा अरुण यादव उर्फ कन्हैया पुत्र अरविन्द यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हत्या के समय कन्हैया ने जो कपड़े पहने हुए थे, उन पर खून के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने वो कपड़े बरामद कर लिए हैं। दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

Read more:जवाहर बाग कांड अखिलेश सरकार को हाईकोर्ट का झटका, सीबीआई जांच के आदेश
खेत से पानी निकालने पर दोनों में हुआ था विवाद
कन्हैया का अपनी ताई ऊषा देवी से कुछ दिन पहले खेत से पानी निकालने को लेकर विवाद हो गया था। तब ऊषा ने खेत से कन्हैया को पानी निकालने से मना कर दिया था। उनके बीच जमीन के बंटवारे को लेकर भी विवाद चल रहा था। इसलिये कन्हैया चाचा राकेश के साथ देर रात ऊषादेवी के घर में घुस गया। जहां राकेश और ऊषा के बीच पानी को लेकर फिर से बहस हो गयी। राकेश ने गुस्से में ऊषा पर फावडे़ से हमला कर उसकी हत्या कर दी। भेद खुलने के डर से उन लोगों ऊषा देवी की 10 साल की बेटी अन्नू को भी मार दिया।

एस एस पी शिवहरि मीणा ने बताया कि एक बच्ची और एक महिला की हत्या की गई थी। इस केस में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है । इन आरोपियों में एक मृतका का भतीजा और दूसरा देवर है। आरोपियों ने हत्या का कारण पारिवारिक रंजिश को बताया जबकि बच्ची की हत्या भेद खुलने के डर से की।












Click it and Unblock the Notifications