आयकर विभाग का गुरुग्राम की दो कंपनियों पर छापा, जब्त की 600 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति
आयकर विभाग ने गुरुग्राम में दो व्यापारिक समूहों पर छापेमारी के बाद 600 करोड़ रुपये के काले धन का पता लगाया है।
चंडीगढ़, 15 नवंबर। आयकर विभाग ने गुरुग्राम में दो व्यापारिक समूहों पर छापेमारी के बाद 600 करोड़ रुपये के काले धन का पता लगाया है। विभाग ने 10 नवंबर को दो समूहों पर तलाशी और जब्ती अभियान चलाया, जिसमें से एक रियल एस्टेट और हॉस्पिटैलिटी का कारोबार करता है जबकि दूसरा उपकरण और पुर्जों का निर्माण करता है। आयकर विभाग को छापेमारी में अचल संपत्ति में बेहिसाब निवेश, बेहिसाब बिक्री और खरीद, स्टॉक में अंतर, मुखौटा कंपनियों के अधिग्रहण, बेनामी संपत्तियों और लेनदेन, फर्जी असुरक्षित ऋण और शेयर आवेदन राशि, पूंजीगत लाभ की चोरी, आदि से संबंधित विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डेटा मिला है जिसे विभाग ने जब्त कर लिया है।

इसके अलावा आयकर विभाग को दोनों में से एक कंपनी में कंपनी के परिवार के सदस्यों द्वारा वेतन और पारिश्रमिक के रूप में बिना योग्यता के बड़ी रकम प्राप्त करने के सबूत मिले हैं। वित्त मंत्रालय के मुताबिक प्राप्त सबूतों को जब्त कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें: क्रेडिट स्कोर खराब होने पर लोन लेने, क्रेडिट कार्ड बनवाने में आ सकती हैं दिक्कतें, ऐसे सुधारें क्रेडिट स्कोर
मंत्रालय के मुताबिक छापेमारी में मिली 3.54 करोड़ रुपए की नकद राशि और 5.15 करोड़ रुपए की ज्वैलरी को भी को सीज किया गया है। इसके अलावा 18 बैंक लॉकरों पर रोक लगा दी गई है। इन समूहों में तलाशी के बाद अनुमानित 600 करोड़ रुपए की बेहिसाब आय का पता चला है।












Click it and Unblock the Notifications