क्रेडिट स्कोर खराब होने पर लोन लेने, क्रेडिट कार्ड बनवाने में आ सकती हैं दिक्कतें, ऐसे सुधारें क्रेडिट स्कोर
अक्सर लोग होम लोन, कार लोन या दूसरी जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्सनल लोन लेते हैं, लेकिन लोन या क्रेडिट कार्ड लेने के लिए आपके सिविल स्कोर का अच्छा होना बेहद जरूरी है।
नई दिल्ली, 15 नवंबर। अक्सर लोग होम लोन, कार लोन या दूसरी जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्सनल लोन लेते हैं, लेकिन लोन या क्रेडिट कार्ड लेने के लिए आपके सिविल स्कोर का अच्छा होना बेहद जरूरी है। अच्छा सिबिल स्कोर आपको कम ब्याज पर आसानी से लोन दिलाने में मदद करता है। वहीं ऐसी कई वजह हैं जिनके कारण आपका सिविल स्कोर खराब हो सकता है।

इन कारणों से खराब होता है आपका सिबिल स्कोर
. यदि आपने बैंक से लोन ले रखा है और उसका भुगतान समय पर नहीं करते हैं तो इससे आपका क्रेडिट स्कोर खराब होता और यह गिरकर नीचे आ जाएगा।
. इसके अलावा यदि आप पहले से किसी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन समय पर उसका बिल जमा नहीं करते हैं तो इसका विपरीत असर भी आपके क्रेडिट स्कोर पर पड़ता है।
. यदि आपने किसी बैंक में अकाउंट खुलवा रखा है और यदि आप मिनिमम बैलेंस मैंटेन नहीं करते हैं तो इससे भी आपका क्रेडिट स्कोर खराब होगा। इसके अलावा उसमें माइनस में बैलेंस होने पर भी आपका क्रेडिट स्कोर खराब होगा।

ऐसे सुधारें अपना क्रेडिट स्कोर
अच्छा क्रेडिट स्कोर भविष्य में आपको क्रेडिट कार्ड और लोन आसानी से दिलाने में मदद करता है। यदि आप अपना क्रेडिट स्कोर बेहतर करना चाहते हैं तो आपको अपने लोन की ईएमआई (किस्त) और क्रेडिट कार्ड का बिल समय से चुकाना चाहिए। ऐसा करने के आपका क्रेडिट स्कोर सुधरता जाएगा। इसलिए समय पर अपने लोन की किस्त और क्रेडिट कार्ड का बिल जमा करें और इसमें बिल्कुल भी लापरवाही न करें।

ये तरीके भी बनाते हैं क्रेडिट स्कोर को बेहतर
.यदि आप अपना क्रेडिट स्कोर सुधारना चाहते हैं तो अपने क्रेडिट कार्ड की दी गई लिमिट के 30% से ज्यादा पैसा कभी इस्तेमाल न करें।
. यदि लोन ले रखा है तो समय पर भुगतान करें इससे भी आपका क्रेडिट स्कोर बेहतर होगा।
. इसके अलावा आपको अपना क्रेडिट कार्ड अकाउंट बंद करने से बचना चाहिए। आप क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते रहें, लेकिन बिल का भुगतान समय पर कर दें।

कितना सिबिल स्कोर होता है बेहतर
आमतौर पर सिबिल स्कोर 300 से 900 अंकों के बीच होता है, लेकिन अगर स्कोर 750 अंक या इससे ज्यादा हो तो वह अच्छा होता है और इससे आपको लोन आसानी से मिल जाता है। यानि जितना अच्छा सिबिल स्कोर लोन या बैंक से कर्ज मिलने में उतनी ही आसानी होगी। सिबिल स्कोर 24 महीने की क्रेडिट हिस्ट्री के हिसाब से बनता है। तो ये कुछ प्रमुख कारण हैं, जो आपके सिबिल स्कोर को बेहतर बनाने के लिए कारगर हैं।












Click it and Unblock the Notifications