हरियाणा: डिप्टी स्पीकर की कार पर हमले के आरोप में 5 किसान प्रदर्शनकारी गिरफ्तार, राजद्रोह का मामला दर्ज

सिरसा पुलिस ने किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हरियाणा के डिप्टी स्पीकर की कार पर कथित हमले को लेकर गुरुवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

चंडीगढ़, 15 जुलाई। सिरसा पुलिस ने किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हरियाणा के डिप्टी स्पीकर की कार पर कथित हमले को लेकर गुरुवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया। बता दें कि इस हमले को लेकर जो एफआईआर दर्ज की गई थी, उसमें राजद्रोह की धारा भी शामिल की गई थी। यह घटना रविवार को हुई थी और पुलिस ने 100 से अधिक लोगों के खिलाफ देशद्रोह, लोक सेवकों को उनके कर्तव्य के निर्वहन में बाधा डालने, एक निर्वाचित प्रतिनिधि पर जानलेवा प्रयास और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया था।

Recommended Video

    Haryana में 100 Farmers पर राजद्रोह का केस, जानिए क्या है वजह? | वनइंडिया हिंदी
    farmer protesters

    इसी बीच, गिरफ्तारी के विरोध में किसानों के एक समूह ने सिरसा में बाबा भूमन शाह जी चौक के पास धरने पर बैठ कर उन्हें रिहा करने की मांग की। हालांकि, पुलिस ने कहा कि घटना के वीडियो फुटेज के आधार पर उनकी पहचान होने के बाद गिरफ्तारियां की गई हैं।

    यह भी पढ़ें: राजस्थान का पहला मामला : किसान की पांच बेटियां RAS अफसर, तीन बहनों ने एक साथ पास की आरएएस परीक्षा 2018

    सिरसा के पुलिस अधीक्षक डॉ अर्पित जैन ने मीडिया को बताया कि, 'पांच प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है। हमने पिछले दो दिनों में घटना के वीडियो फुटेज का विश्लेषण किया। तस्वीरों को बड़ा किया गया और बाद में सबूतों के आधार पर जिन पांचों की पहचान की गई, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।'

    उन्होंने कहा कि रविवार को साइट के पास मौजूद और लोगों की पहचान कर ली गई है और आगे की कार्रवाई उनकी संलिप्तता पर निर्भर करेगी। इससे पहले, राज्य सरकार ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सिरसा के जिला पुलिस प्रमुख भूपेंद्र सिंह की जगह डॉ अर्पित जैन को नियुक्त करते हुए इंस्पेक्टर रैंक के एक अधिकारी को निलंबित कर दिया था।

    क्या बोले डिप्टी स्पीकर
    डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने मंगलवार को चंडीगढ़ में मीडिया से बातचीत में कहा था कि रविवार को उनके वाहन पर पथराव करने वालों को किसान नहीं कहा जा सकता। मैं कह सकता हूं कि जिन लोगों ने हमला किया वे नशेड़ी लग रहे थे।

    किसानों ने किया भाजपा विधायक की गाड़ी पर हमला
    रविवार को सिरसा में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के बाहर काले झंडे लिए किसान जमा हो गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने कहा कि विरोध प्रदर्श के दौरान किसानों ने हिसार के नलवा से भाजपा विधायक गंगवा की गाड़ी को निशाना बनाया, जो एक समारोह से लौट रहे थे। पुलिस ने कहा कि गंगवा की घटना पर पथराव भी किया गया। उन्होंने कहा कि इस घटना में गंगवा बाल बाल बच गए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+