राजस्थान का पहला मामला : किसान की पांच बेटियां RAS अफसर, तीन बहनों ने एक साथ पास की आरएएस परीक्षा 2018

किसान की पांच बेटियां बनीं आरएएस अफसर, तीन छोटी बहनों ने एक साथ पास की RAS 2018 परीक्षा

हनुमानगढ़, 15 जुलाई। राजस्थान के किसान परिवार की बेटियों ने इतिहास रच दिया है। इस परिवार की तीन बेटियां एक साथ आरएएस अफसर बनी हैं। तीनों छोटी बहनों ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा (RAS exam 2018) पास की है जबकि दो बड़ी बहन पहले ही आरएएस अधिकारी हैं। संभवतया यह राजस्थान का पहला परिवार है, जिसकी पांच बेटियों ने आरएएस परीक्षा पास की है।

हनुमानगढ़ की हैं आरएएस बहनें

हनुमानगढ़ की हैं आरएएस बहनें

तीन बहनों के एक साथ आरएएस परीक्षा पास करने का यह मामला राजस्थान के ​हनुमानगढ़ जिले की रावतसर तहसील के गांव भैरूंसरी का है। जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर गांव भैरूसरी के किसान सहदेव सहारण की बेटियां ने यह कमाल कर दिया। तीन छोटी बहनें भी दो बड़ी बहनों के नक्शे कदम पर चलकर अफसर बनी हैं।

 आरएएस अफसर बनने के बाद जयपुर से आएंगीं गांव

आरएएस अफसर बनने के बाद जयपुर से आएंगीं गांव

सहदेव के बड़े भाई के बेटे मोहनलाल सहारण ने वन इंडिया हिंदी से बातचीत में इस बात की पुष्टि की है कि उनकी तीन चचेरी बहनों ने एक साथ आरएएस परीक्षा 2018 पास की है। आरएएस ​का रिजल्ट आने के बाद तीनों बहनें जयपुर से गांव आएंगी। उनके स्वागत में पूरे गांव ने पलक पांवड़े बिछा रखे हैं।

कौन हैं आरएएस अफसर बहनें

कौन हैं आरएएस अफसर बहनें

बता दें कि हनुमानगढ़ में रावतसर तहसील के गांव भैरूसरी के सहदेव सहारण की बेटी रितु, अंशु व सुमन ने आरएएस परीक्षा 2018 एक साथ पास की है। तीनों बहनों का यह दूसरा प्रयास था। तीनों ही अभी ​अविवाहित हैं।

 आरएएस बहनों का परिवार

आरएएस बहनों का परिवार

एक साथ आरएएस बनने वाली बहनें किसान परिवार से ताल्लुत रखती है। सहदेव सहारण किसान हैं। मां लक्ष्मी देवी गृहिणी है। इनके एक भाई अभिराज है, जो हमीरपुर से आईआईटी कर चुका है। फिलहाल यूपीएससी की तैयारियों में जुटा है।

1. रितू सहारण, आरएएस

1. रितू सहारण, आरएएस

मोहनलाल के अनुसार रितु सहारण पांचों बहनों में सबसे छोटी हैं। रितु ने आरएएस परीक्षा 2018 में 945वीं रैंक हासिल की है। अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी में रितु को 96वीं रैंक प्राप्त हुई है।

2. सुमन सहारण, आरएएस

2. सुमन सहारण, आरएएस

सुमन सहारण ने आरएएस परीक्षा 2018 में 915वीं रैंक प्राप्त की है जबकि इन्हें ओबीसी श्रेणी 98वीं रैंक मिली है।

3. अंशु सहारण, आरएएस

3. अंशु सहारण, आरएएस

राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा 2018 में अंशु सहारण ने 349 रैंक पाई है। इन्हें ओबीसी श्रेणी में 31वीं रैंक हासिल हुई है।

रोमा सहारण व मंजू सहारण

रोमा सहारण व मंजू सहारण

मोहनलाल ने बताया कि एक साथ आरएएस अफसर बनने वाली तीन बहनों की बड़ी बहन रोमा सहारण 2010 में आरएएस परीक्षा पास कर चुकी हैं। यह इनके परिवार में पहली आरएएस अधिकारी थीं। वर्तमान में झुंझुनूं के सूरजगढ़ में बतौर बीडीओ कार्यरत हैं। जबकि दूसरी बहन मंजू सहारण ने आरएएस परीक्षा 2017 पास की थी। उनका अधिनस्थ सेवाओं में चयन हुआ था। वे वर्तमान में सहकारिता विभाग नोहर में सेवाएं दे रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+