पंजाब के मुख्यमंत्री बनने जा रहे भगवंत मान कल देंगे सांसद पद से इस्तीफा
पंजाब के भावी मुख्यमंत्री भगवंत मान कल यानी सोमवार को सांसद पद से इस्तीफा देंगे।
चंडीगढ़, 13 मार्च। पंजाब के भावी मुख्यमंत्री भगवंत मान कल यानी सोमवार को सांसद पद से इस्तीफा देंगे। बता दें कि भगवंत मान वर्तमान में संगरूर लोकसभा सीट से सांसद हैं और वह 16 मार्च को पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

प्रचंड जीत के बाद AAP ने निकाला रोड शो
पंजाब में मिली प्रचंड जीत के बाद आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने भावी मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ अमृतसर में रोड शो निकाला। रोड शो के दौरान आम आदमी पार्टी के समर्थकों का सैलाब उमड़ पड़ा। इस रोड शो में आम आदमी पार्टी के जीते हुए सभी विधायक शामिल हुए।
यह भी पढ़ें: भारत में अब तक ठीक हो चुके हैं 95,527 कोरोन मरीज, रिकवरी दर अब 48.07 फीसदी
भगवंत मान ने दिया पंजाबियों को धन्यवाद
भारी बहुमत से आम आदमी पार्टी को जिताने के लिए भगवंत मान ने पंजाब की जनता का धन्यवाद दिया। रोड शो के दौरान अमृतसर की जनता को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि साथियों 10 मार्च को आपने जो रिकॉर्ड तोड़ा है पूरी दुनिया में उसकी चर्चा हो रही है। आपका नाम इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिख चुका है। अमृतसर के कचहरी चौक के आगे रोड शो के दौरान उन्होंने जनता से कहा कि तुमने अपने आप को वोट दिये हैं, आपने अपने बच्चों, बुजुर्गों और अपने घर के चूल्हे की आग को वोट दिया है। मान ने आगे कहा कि तुमने शानदार खेती और सुनहरे जीवन के लिए वोट किया है। जो आपको 70 सालों तक लूटते रहे, उन्हें आपने सबक सिखाया है।
स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में भी मत्था टेका। इस दौरान मान अरविंद केजरीवाल के अंगरक्षक बने रहे और ऐसा हो भी क्यों न। भगवंत मान को पंजाब के मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचाने में दिल्ली के सीएम केजरीवाल की अहम भूमिका रही है।












Click it and Unblock the Notifications