धर्मांतरण विरोधी बिल विवाद के बीच कर्नाटक में एक और चर्च में तोड़फोड़, एफआईआर दर्ज

दक्षिणी कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले में एक चर्च में तोड़फोड़ की गई है। 160 साल पुराने सेंट जोसेफ नामक इस चर्च में सेंट एंथोनी की टूटी हुई मू्र्ति मिली है।

बेंगलुरु, 23 दिसंबर। दक्षिणी कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले में एक चर्च में तोड़फोड़ की गई है। 160 साल पुराने सेंट जोसेफ नामक इस चर्च में सेंट एंथोनी की टूटी हुई मू्र्ति मिली है। मामले की आगे की जांच के लिए पुलिस मूर्ति को अपने साथ ले गई, इस मामले में पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की है। चर्च के पादरी, फादर जोसेफ एंथोनी डैनियल ने मीडिया को बताया कि राजधानी बेंगलुरु से लगभग 65 किलोमीटर दूर सुसैपल्या में स्थित इस चर्च में सुबह लगभग 5.30 बजे तोड़फोड़ हुई। जैसे ही पादरी के साथी ने इस तोड़फोड़ को देखा, उन्होंने तुरंत पादरी को बुलाया। पादरी ने इसके तुरंत बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि इस तरह की तोड़फोड़ पहले कभी नहीं हुई।

Recommended Video

    Karnataka Church Vandalized: कर्नाटक में एक और चर्च में तोड़फोड़, FIR दर्ज | वनइंडिया हिंदी
    Church

    धर्मांतरण विरोधी बिल के बीच हुई तोड़फोड़
    बता दें कि कर्नाटक विधानसभा में गुरुवार को धर्मांतरण विरोधी बिल चर्चा के लिए लाया गया। इस दौरान विधानसभा में बिल को लेकर जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी दल कांग्रेस इस बिल का जमकर विरोध कर रही है। कांग्रेस ने कहा कि राज्य में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने के लिए इस बिल को लाया जा रहा है। इसके अलावा यह बिल भाजपा शासित अन्य राज्यों में लाए गए इसी तरह के बिलों की तुलना में ज्यादा कठोर है। वहीं राज्य की भाजपा सरकार का कहना है कि बिल का उद्देश्य जबरन धर्मांतरण को रोकना है।

    यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में ओमिक्रॉन का बढ़ा कहर, एक साथ सामने आए कोरोना के नए वेरिंएट के 33 केस

    चर्च में तोड़फोड़ की यह पहली घटना नहीं
    बता दें कि चर्च में तोड़फोड़ की यह पहली घटना नहीं है। हाल ही के हफ्तों में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं। मालूम हो कि कर्नाटक में चर्चों के खिलाफ दक्षिणपंथी संगठन लोगों के जबरन धर्मानंतरण का आरोप लगाते रहे हैं। धर्मांतरण विरोधी विधेयक में सजा की अवधि तीन साल से बढ़ाकर 10 साल और जुर्माने की रकम 50 हजार से बढ़ाकर 5 लाख रुपए तक करने का प्रावधान है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+