Gurugram में बड़ा हादसा, अपार्टमेंट का एक हिस्सा गिरा, 2 की मौत
हरियाणा के गुरुग्राम मे एक अपार्टमेंट की छत गिरने से 2 लोगों की मौत की खबर है। यह हादसा गुरुग्राम के सेक्टर 109 स्थित सिंटेल्स पैराडीसो हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में हुआ है।
चंडीगढ़, 10 फरवरी। हरियाणा के गुरुग्राम मे एक अपार्टमेंट की छत गिरने से 2 लोगों की मौत की खबर है। यह हादसा गुरुग्राम के सेक्टर 109 स्थित सिंटेल्स पैराडीसो हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में हुआ है। वहीं मलबे में कई अन्य के दबे होने की आशंका है। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं।मौके पर एनडीआरएफ की टीम बचाव व राहत कार्य में लगी हुई है मलबे में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है। अपार्टमेंट की एक इमारत की छठवीं मंजिल में निर्माण का काम चल रहा था।

यह भी पढ़ें: Video: महिला ने खाया 100 साल पुराना एकदम काला पड़ चुका अंडा, वीडियो देखकर लोगों ने जताई खाने की इच्छा
जिस बिल्डिंग में यह हादसा हुआ उसके सभी फ्लैटों में परिवार रह रहे थे। इस हादसे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। पुलिस सहित राहत व बचाव दल मौके पर पहुंच चुके हैं। सोसाइटी के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को छठी मंजिल पर बने एक फ्लैट में मरम्मत का कार्य चल रहा था।
इसी दौरान फ्लैट का फर्श टूट गया और 5वीं मजिल पर बने फ्लैट पर जा गिरा। इसी तरह एक-एक कर पूरा मलबा पहली मंजिल तक पहुंच गया। हादसे की सूचना मिलते ही सोसाइटी में हड़कंप मच गया। मौके की सूचना पाकर घटना स्थल पर पुलिस, दमकल विभाग, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस की टीमें पहुंच गई हैं और राहत व बचाव कार्य जारी है।
हादसे को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि एसडीआरएफ और एनडीआरएफ टीमों के साथ प्रशासनिक अधिकारी बचाव और राहत कार्य कर रहे हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहा हूं और सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications