Video: महिला ने खाया 100 साल पुराना एकदम काला पड़ चुका अंडा, वीडियो देखकर लोगों ने जताई खाने की इच्छा

आज हम आपको एक ऐसी महिला से मिलवाने जा रहे हैं जिसने 100 साल पुराने अंडे को खाया है यही नहीं उसने इसका वीडियो भी शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली, 10 फरवरी। क्या आप अंडा खाने के शौकीन हैं। क्या आपने सौ साल पुराने अंडे का स्वाद चखा है। हमें यकीन है कि आपका जवाब न में होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला से मिलवाने जा रहे हैं जिसने 100 साल पुराने अंडे को खाया है यही नहीं उसने इसका वीडियो भी शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: Video: बच्चे ने मिट्टी और कबाड़ से बना डाली करोड़ों रुपए की Bugatti कार, क्रिएटिविटी देखकर हैरान रह गए लोग

महिला ने खाया 100 साल पुराना अंडा

महिला ने खाया 100 साल पुराना अंडा

दरअसल महिला ने जिस अंडे को चखा है उसे सेंचुरी एग (Century Egg) भी कहा जाता है। दरअसल इस अंडे को मिट्टी, राख, नमक या चूने और अन्य सामग्रियों के साथ काफी लंबे समय तक रखा जाता है, जिसके बाद यह अपना रंग बंदलने लगता है। ऊपर से तो यह सफेद ही रहता है लेकिन अंदर से इसका लंग पूरा काला पड़ जाता है।

महिला ने बताया कैसा है इसका स्वाद

महिला ने बताया कैसा है इसका स्वाद

अब बात आती है इसके स्वाद की। महिला ने अंडा खाते हुए इसके स्वाद पर भी बात की है। वह कहती हैं कि अंडे की सफेदी गहरे भूरे रंग की और चिपचिपी है जबकि अंडे की जर्दी गहरे हरे रंग की और मलाईदार है। दरअसल इस अंडे को इस तरह का स्वाद और रंग देने में नमक अहम भूमिका अदा करता है। आपको बता दें कि थाई और लाओ संस्कृति में गहरे भूरे रंग के अंडे खाने का चलन है, जिन्हें 100 साल पुराने अंडे या सेंचुरी एग के रूप में जाना जाता है। इन अंडों को मिट्टी, राख, नमक या चूने और अन्य सामग्रियों के साथ एक हफ्ते या एक महीने तक रखा जाता है।

लोगों ने जताई खाने की इच्छा

लोगों ने जताई खाने की इच्छा

जो लोग थाई और लियो संस्कृति से वाकिफ हैं उनके लिए इस तरह के अंडे देखना कोई नहीं बात नहीं है, लेकिन जिन लोगों ने इसे पहली बार देखा है वह इस पर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों ने इस अंडे को चखने की इच्छा जाहिर की है, वहीं एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा- 'मैं रोज अंडे खाता हूं मगर इस अंडे खो खाना मेर बस में नहीं है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+