Zoom Layoff: एक साथ 1300 कर्मचारियों की छंटनी करेगा जूम, CEO ने कहा- 30 मिनट में मिलेगा मेल

एक साथ 1300 कर्मचारियो को जूम कंपनी करने जा रही है बाहर, कंपनी के सीईओ की ओर से ब्लॉग पोस्ट करके जानकारी दी गई है। कर्मचारियों को कहा गया है कि वह 30 मिनट में मेल रिसीव करेंगे।

zoom

ZOOM Layoff: टॉप टेक कंपनियों में नौकरी जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी जूम ने 1300 कर्मचारियों को बाहर करने का फैसला लिया है। कंपनी के सीईओ एरिक यूआन ने आधिकारिक ब्लॉग में मंगलवार को इस बात की जानकारी दी है। जो कर्मचारी इस लेऑफ से प्रभावित होंगे उन्हें एरिक ने मेहनती, प्रतिभाशाली सहयोगी बताया है। सीईओ ने कहा कि जो लोग बाहर किए जा रहे हैं उन्हें ईमेल के जरिए इस बात की जानकारी मुहैया कराई जाएगी।

इसे भी पढ़ें- Shraddha murder case: दिल्ली पुलिस ने ने दायर की 6629 पन्नों की चार्जशीट, पढ़िए 10 चौंकाने वाले खुलासे
एरिक यूआन ने कहा कि अगर आप अमेरिका में कार्यरत हैं और आप इस छटनी से प्रभावित हैं तो आपको अपने जूम पर इमेल और पर्सनल इनबॉक्स में अगले 30 मिनट में मेल मिलेगा। इन कर्मचारियों को सीईओ ने डिपार्टिंग जूमीज कहते हुए कहा अमेरिका में कार्यरत कर्मचारियों को 16 हफ्ते की सैलरी, हेल्थकेयर कवरेज, 2023 वित्त वर्ष में जो उनकी पेमेंट, बोनस है वो मुहैया कराया जाएगा। इसके साथ ही अमेरिका के बाहर काम कर रहे जूमीज को भी इसी तरह की स्थानीय मदद मुहैया कराई जाएगी।

जूम से पहले कई कंपनियों ने कर्मचारियों की बड़ी संख्या में छंटनी की है। कोरोना काल में इन कंपनियों में जबरदस्त बढ़ोत्तरी देखने को मिली थी, कर्मचारियों को घर से काम करना पड़ रहा था। जिसकी वजह से लोगों की जरूरतें बढ़ी और कंपनियों को कर्मचारियों की भर्ती करनी पड़ी। लेकिन अब तमाम कंपनियां कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं। जूम से पहले गूगल, मेटा, इंफोसिस, एडोबी, ट्विटर, विप्रो जैसी शीर्ष टेक कंपनियों में बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी की गई है। पिछले कुछ महीनों में इन शीर्ष टेक कंपनियों के शेयर में भी गिरावट देखने को मिली है।

Recommended Video

    Zomato तक मंदी की आंच, 4 फीसदी कर्मचारियों की जाएगी नौकरी ! | वनइंडिया हिंदी | *News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+