Shraddha murder case: दिल्ली पुलिस ने दायर की 6629 पन्नों की चार्जशीट, पढ़िए 10 चौंकाने वाले खुलासे
आफताब से पूछताछ के दौरान इस बात की जानकारी सामने आई कि कैसे आफताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़े किए और फिर सबूतों को मिटाने की कोशिश की। चार्जशीट में अब इस मामले से जुड़ी और भी जानकारी सामने आई है।

Shraddha Walker murder case:श्रद्धा वॉकर हत्याकांड में दिल्ली पुलिस ने 6629 पन्नों की अपनी चार्जशीट दायर कर दी है। इस मामले में कई ऐसी जानकारी सामने आई है जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। श्रद्धा वॉकर को उसके ब्वॉयफ्रैंड आफताब आमीन पूनावाला ने 18 मई 2022 को मार दिया था और उसके शव के कई टुकड़े करके फेंक दिया था। यह मामला कई महीनों के बाद सामने आया। आफताब से पूछताछ के दौरान इस बात की जानकारी सामने आई कि कैसे आफताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़े किए और फिर सबूतों को मिटाने की कोशिश की। चार्जशीट में अब इस मामले से जुड़ी और भी जानकारी सामने आई है। चार्जशीट में जो बड़ी जानकारियां सामने आई हैं उसे हम आपके लिए लेकर आए हैं।
- आफताब की कई महिला मित्र थीं, इसमे से ही एक दुबई की महिला की वजह से आफताब ने श्रद्धा की हत्या कर दी थी, इसी की वजह से उसकी श्रद्धा से काफी लड़ाई होती रहती थी। इसके साथ ही आफताब की गुरुग्राम और नागपुर की भी महिला मित्र थी।
- आफताब श्रद्धा को अक्सर पीटता था जिसकी वजह से श्रद्धा को अक्सर ऑफिस से छुट्टियां लेनी पड़ती थी।
- आफताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़े को फ्रिज में रखा था, लेकिन जब भी उसके फ्लैट पर कोई लड़की आती थी तो वह फ्रिज को साफ करता था और फिर से शरीर के हिस्सों सिर, हाथ को फ्रिज में रख देता था।
- शुरुआत में आफताब ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, उसने गलत बयान दिए कि उसने शव को जला दिया, हड्डियों का पॉवडर बनाकर फेक दिया।
- 18 मई 2022 को आफताब ने श्रद्धा की हत्या की और अगले 4-5 दिनों तक उसने शव के 17 टुकड़े किए, हाथ के तीन-तीन टुकड़े किए, पैर के तीन टुकड़े किए, बाकी शरीर के भी कई हिस्से किए
- आफताब ने ट्रैश बैग खरीदने के लिए ब्लिंकिट ऐप का इश्तेमाल किया। इसी ऐप के जरिए उसने सफाई के और सामान मंगाए।
- आफताब ने शुरुआत के तीन दिन काफी सारी पानी की बोतल मंगाई, ड्राई बर्फ मंगाई
- आफताब ने बड़ा लाल रंग का ब्रीफकेस खरीदा, उसने इसे मेहरौली की बाजार से खरीदा और इसी में वह शव के टुकड़ों को रखकर ले गया।
- आफताब ने हत्या के समय अमेजन से अपना फोन एक्सचेंज किया था। फोन को बदलने से पहले उसने सारा डेटा डिलीट कर दिया। पुलिस ने डेटा हासिल करने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हुई।
- आफताब ने श्रद्धा की हत्या के बाद दूसरी लड़कियों के साथ डेटिंग ऐप पर डेट करनी शुरू कर दी। आफताब ने श्रद्धा को जो रिंग दी थी उसने उसी रिंग को दूसरी गर्लफ्रैंड को दिया था।












Click it and Unblock the Notifications