ऐसे छापे गए थे 500 रुपए के नए नोट, इसीलिए नोटबंदी के बाद बाजार में आने में हुई देरी
नई दिल्ली। पिछले साल 9 नवंबर से 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट मोदी सरकार ने बंद कर दिए थे। इसके बाद सरकार की तरफ से 500 रुपए और 2000 रुपए के नोट जारी किए थे। सरकार ने 2000 रुपए के नोट तो नोटबंदी के तुरंत बाद बाजार में उतार दिए थे, लेकिन 500 रुपए के नोट बाजार में आने में काफी लंबा समय लग गया, जिसके चलते देश के लोगों को काफी दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ा। आइए जानते हैं 500 रुपए के नोटों को बाजार में आने में देरी क्यों हुई।

इसलिए हुई थी देरी
इस मुद्दे से जुड़े एक शीर्ष अधिकारी ने बताया है कि जब नोटबंदी की घोषणा की गई थी, उस समय भारतीय रिजर्व बैंक के पास 2000 रुपए के नोटों का करीब 4.95 लाख करोड़ रुपए का स्टॉक था, लेकिन केन्द्रीय बैंक के पास 500 रुपए का एक भी नोट नहीं था। 500 के नोट के बारे में बाद में सोचा गया। यह कारण रहा कि 500 रुपए के नोट बाजार में देरी से आए।

कहां-कहां छप रहे थे 500 के नोट?
देश में नोट छपाई की कुल 4 प्रिंटिंग प्रेस हैं। इनमें दो प्रेस भारतीय रिजर्व बैंक की हैं, जो मैसूर (कर्नाटक) और सालबोनी (पश्चिम बंगाल) में हैं। इसके अलावा सरकार की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी भारतीय प्रतिभूति मुद्रण तथा मुद्रा निर्माण निगम लिमिटेड (एसपीएमसीआईएल) की दो प्रिंटिंग प्रेस हैं, जो नासिक (महाराष्ट्र) और देवास (मध्य प्रदेश) में हैं। नोटबंदी के समय 500 रुपए का डिजाइन मैसूर प्रेस के पास था, जहां नोटों की छपाई चल रही था, लेकिन वह नोटबंदी के बाद बढ़ी हुई मांग को पूरा नहीं कर पा रही थी। यूं तो एसपीएमसीआईएल की प्रेस भारतीय रिजर्व बैंक के आधिकारिक आदेश के बाद ही नोट छापती हैं, लेकिन इस बार एसपीएमसीआईएल की देवास प्रेस में नवंबर के दूसरे हफ्ते और नासिक प्रेस में नवंबर के चौथे हफ्ते में 500 के नोटों की छपाई शुरू की गई।

कुछ इस तरह जल्दी-जल्दी हुए सारे काम
यूं तो नोट को छापने में 40 दिन लग जाते हैं, लेकिन नोटबंदी के बाद बढ़ी मांग को पूरा करने के लिए सिर्फ 22 दिनों का समय निर्धारित किया गया। नोटों की छपाई में जिस स्याही और कागज की जरूरत होती है, उसे विदेशों से लाने में करीब 30 दिन लगते हैं, लेकिन नोटबंदी के बाद सिर्फ 2 दिन में विमान से इन्हें मंगाया गया। भारतीय रिजर्व बैंक से दूर-दराज के चेस्ट में नोट पहुंचाने में करीब 10-11 दिन का समय लगता है, लेकिन नोटबंदी के चलते सिर्फ 1 से 1.5 दिन में हेलिकॉप्टर और जहाज की मदद से पैसे पहुंचाए गए।

देसी कागज से छपे 500 के नोट
यूं तो उच्च संवेदी सिक्योरिटी थ्रेड से लैस जिस कागज पर नोट छपता है, उसकी छपाई में 16 दिन लग जाएते हैं, लेकिन पहली बार ऐसा हुआ कि देश में ही छपे कागज पर 500 का नोट छापा गया। यह कागज होशंगाबाद और मैसूर पेपर मिल में छापे गए थे। आपको बता दें कि इनकी क्षमता 12000 मीट्रिक टन कागज सालाना छापने की है, जो पर्याप्त न होने की वजह से आयात भी करना पड़ता है।

स्याही भी थी देसी
यूं तो भारतीय रिजर्व बैंक की प्रेस में जिस स्याही का इस्तेमाल होता है वह विदेशों से आती है, लेकिन 500 रुपए के नोटों को छापने में एसपीएमसीआईएल की नासिक और देवास प्रेस ने खुद की बनाई गई स्याही से ही नोटों की छपाई कर दी। नोटों की छपाई में सरकार को रक्षा मंत्रालय से 200 लोग और प्रिटिंग प्रेसों से सेवानिवृत्त हुए करीब 100 कर्मचारियों की मदद भी लेनी पड़ी।
-
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण!












Click it and Unblock the Notifications