RBI Retail Direct Scheme: आरबीआई की गारंटी के साथ बंपर कमाई का मौका, जानें क्या है रिटेल डायरेक्ट स्कीम
RBI Retail Direct Scheme: आरबीआई की गारंटी के साथ बंपर कमाई का मौका, जानें क्या है रिटेल डायरेक्ट स्कीम, कैसे होगा मुनाफा ?
नई दिल्ली, 12 नवंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आरबीआई की दो सेविंग स्कीम्स लॉन्च की। प्रधानमंत्री ने आज RBI रिटेल डायरेक्ट स्कीम( RBI Retail Direct Scheme) और रिजर्व बैंक इंटिग्रेटेड ओंबड्समैन स्कीम (Integrated Ombudsman Scheme) की शुरुआत की। इस स्कीम्स के साथ ही अब दश के लोगों को सुरक्षित निवेश के साथ-साथ आसानी के संग गारंटी रिटर्न का विकल्प मिलेगा। इन सेविंग स्कीम के साथ लोग आसानी से निवेश कर अच्छा रिटर्न करवा सकते हैं।
Recommended Video

क्या है रिटेल डायरेक्ट स्कीम
RBI रिटेल डायरेक्ट स्कीम की शुरुआत की है, जिसके तहत रिटेल निवेशक सरकारी सिक्योरिटीज में पैसा लगाकर कमाई कर सकेंगे। आपको बता दें कि अमेरिका की तरह भारत में भी पहली बार लोगों को अब सीध बॉड मार्केट में पैसा लगाने का मौका मिलेगा। यानी आप सीधे बॉड में पैसा लगाकर एफडी के मुकाबले ज्यादा कमाई कर सकते हैं। इस स्कीम के जरिए निवेशक सरकारी सिक्योरिटीज मार्केट तक आसानी से पहुंच सकेंगे। आप बिना किसी शुल्क के आरबीआई के डायरेक्ट सरकारी सिक्योरिटी अकाउंट को खोल सकते हैं। सरकार ने सरकारी सिक्योरिटीज में रिटेल सहभागिता को बढ़ाने के लिए इस स्कीम को लेकर आई है, ताकि रिटेल निवशकों की भागदारी बढ़े। इस स्कीम क साथ अब रिटेल निवेशक प्राइमेरी और सेकेंडरी दोनों गवर्नमेंट सिक्योरिटीज मार्केट मं ऑनलाइन एक्सेस करसकेंगे, यानी जो काम अब तक बैंक या फाइनेंशियल निवेशक कर पाते थे अब वहां रिटेल निवेशकों की पहुंच भी होगी।

पूरी तरह सुरक्षित
आपको बता दें कि आरबीआई की ये स्कीम पूरी तरह से सुरक्षित है। आपके पैसे की पूरी जिम्मेदारी सरकार की होती है, इसलिए इसमें निवेश के पैसे की जिम्मेदारी पूरी तरह से सरकार की होती है और आपका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित रहता है। इस स्कीम के बाद रीटेल निवेशकों के लिए सरकारी सिक्योरिटीज को खरीदना आसान हो जाएगा। इस रिटेल डायरेक्ट सुविधा की घोषणा गवर्नर शक्तिकांत दास न फरवरी 2021 में की थी, जिसके बाद अब इसे लॉन्च किया जाएगा और अब रीटेल निवेशकों की सरकारी सिक्योरिटीज मार्केट तक पहुंच बढ़ जाएगी।

कैसे खोल सकेंगे RDG अकाउंट
आप आसानी से रिटेल डायरेक्ट सुविधा को खोल सकेंगे। इसे आसानी से ऑनलाइन रिटेल तरीके से खोला जा सकता है। निवेशक आरबीआई की वेबसाइट https://rbiretaildirect.in/#/login/ पर लॉगइन कर आरडीजी अकाउंट खोल सकते हैं। अकाउंट खोलने क लि आपको फॉर्म भरना होगा, जिसके बाद आपके रजिस्टर्ड नंबर और ईमेल आई पर OTP और सेविंग अकाउंट को लिंक कर RDG अकाउंट खुल जाएगा। RDG अकाउंट खोलने के लिए रिटेल निवेशकों के लिए योग्यता तय हैं, जिसके मुताबिक जिनका भारत में सेविंग अकाउंट है, वहीं रिटेल निवेशकों ये अकाउंट खोल सकेंगे। उनके पास परमानेंट अकाउंट नंबर (PAN) और KYC अपडेट दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, वोटर आईजी होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications