Watch: हैदराबाद के सड़कों पर होने लगी पैसों की बारिश, हवा में उड़ रहे थे 500-500 रु के नोट
Watch: हैदराबाद के सड़कों पर होने लगी पैसों की बारिश, हवा में उड़ रहे थे 500-500 रुपए के नोट
नई दिल्ली। हैदराबाद के चारमिनार इलाके में अचानक से पैसों की बारिश होने लगी। आसमान में 500-500 रुपए के नोट उड़ने लगे तो नीचे उसे लूटने के लिए भीड़ इकट्ठा हो गई। ट्विटर पर नोट उड़ाने का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स चारमीनार के पास 500-500 रुपए के नोट को हवा में उड़ा रहा था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये वीडियो किसी बारात का है, जिसमें एक शख्स ने 500 रुपए की गड्डी को बीच सड़क पर उड़ाना शुरू कर दिया और नोटों के हवा में उड़ते ही लोग उसे बटोरने के लिए वहां इकट्ठा होने लगे और वहां ट्रैफिक जाम हो गया। कारों और मोटरसाइकिलों की लंबी लाइन वहां लग गई। लोग नोट समेटने लगे। खबरों की माने तो बारात गुलजार हौज के पास से गुजर रही थी तभी बारात से एक शख्स ने निकलकर पैसे उड़ाने शुरू कर दिए। शख्स नोटों के बंडल उड़ाता है तो लोग उसका वीडियो बनाने लगते हैं। आसपास के लोग वहां पैसों समेटने के लिए पहुंचने लगे। कानों-कान ये खबर फैलने लगी कि गुलजार हौज के पास पैसों की बारिश हो रही है।
वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद हैदराबाद पुलिस फुटेज को खंगाल रही है। वीडियो की ऑथेंटिसिटी की जांच की जा रही है। लोगों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इस घटना के बारे में आसपास के लोगों और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे से पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि शख्स की शिनाख्त होने के बाद उनके ऊपर उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस वीडियो को देखकर यूजर्स भी हैरानी कर रहे हैं। अधिकतर यूजर्स इस हरकत की निंदा कर रहे हैं।









Click it and Unblock the Notifications