वोडाफोन इंडिया जियो को देगी तीन गुणा कनेक्शन प्वाइंट
नई दिल्ली। टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन ने एक चौंकाने वाला बयान देकर सारी अफवाओं को दूर करने की कोशिश की है। कंपनी ने कहा कि उसने रिलायंस जियो के साथ इंटरकनेक्शन प्वाइंट (पीओआई) को बढ़ाकर तीन गुणा करने का फैसला किया है।
कंपनी ने कहा कि वोडाफोन भारत हमेशा अन्य ऑपरेटरों को उचित पीओआई मुहैया कराती रही है और आगे भी कराती रहेगी, इसलिए किसी भी तरह के अफवाओं पर भरोसा ना करें।
आपको बता दें कि रिलायंस कंपनी ने कहा था कि एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया ऑपरेटर यूजर्स को जियो में नंबर पोर्ट करने से मना रहे हैं।जिसके तुरंत बाद वोडाफोन का बयान आया और उसने एक नई बात कहकर सबको हैरान कर दिया।
वोडाफोन इंडिया ने लिया अहम फैसला
आपको बता दें कि भारतीय दूरसंचार प्राधिकरण (ट्राई) के मार्गदर्शन और जियो से उसके वाणिज्यिक लांच को मिले स्पष्टीकरण के बाद ही वोडाफोन इंडिया ने इता बड़ा फैसला किया है ताकि कनेक्शन मेंं दिक्कत ना आये।













Click it and Unblock the Notifications