जियो बनाम रिलायंस: भाई बनाम भाई
नई दिल्ली। गुरूवार को रिलांयस इंडस्ट्री ने जियो सर्विस लॉन्च करके डिजिटल मार्केट में खलबली पैदा कर दी है। रिलांयस जियो क्या है और इससे किसको, कितना फायदा होगा इस बात को जानने से ज्यादा लोगों को इस बात में रूचि थी कि ये सर्विस उन्हें फ्री कैसे मिलेगी?
वनइंडिया एक्सक्लूसिव: जियो से जुड़ी अनसुनी बातें
कंपनी के एमडी मुकेश अंबानी ने इसे दुनिया की सबसे सस्ती इंटरनेट सेवा बतायी है जिसके बाद टेलिकॉम की दूसरी कंपनियों पर मार्केट में फाइट करना काफी टफ हो गया है। जियो के लांच होते ही इस क्षेत्र की अग्रणी कंपनी एयरटेल के शेयर तुरंत लुढ़क गये थे लेकिन आज बात कुछ और है।
जानिए कैसे खरीद सकते हैं आप रिलायंस Jio 4G सिम कार्ड
बाकी कंपनियों ने तो अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं लेकिन मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी ने एक बड़ा दांव खेला है। अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशन ने 1 रुपये में 300 मिनट तक 4G कॉलिंग वाला प्लान लॉन्च करके ये जता दिया है कि वो भी मार्केट में कुछ बड़ा करने का जज्बा रखते हैं।
जियो के साथ ही साथ अंबानी ने किया बेटे आकाश और बेटी ईशा को भी लांच
क्या है प्लान
- अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशन ने 1 रुपये में 300 मिनट तक 4G कॉलिंग वाला प्लान लॉन्च किया है।
- इस स्कीम के तहत हर दिन यूजर्स को 7MB डेटा दिया जाएगा बात करने को।
- इस स्कीम का नाम है 'कॉल ड्रॉप से छुटकारा'।
- इस स्कीम में एक एप के जरिये दूसरे एप को फोन किया जा सकेगा।
- फिलहाल ये स्कीम केवल अभी दिल्लीवासियों और एनसीआर के लिए है।
- इस स्कीम का फायदा केवल 4G LTE स्मार्टफोन यूजर्स को ही मिलेगा।
- डेटा कॉल एचडी वॉयस कॉलिंग होगी।
- जो लोग स्मार्टफोन यूज करते हैं वो व्हाट्सएप, फेसबुक मैसेंजर, स्काइप और गूगल हैंगआउट के जरिये एप टू एप कॉल कर सकते हैं।
'रिलांयस जियो', 'डेटागिरी' और 'शाहरूख खान'...सब गजब है..
फिलहाल रिलायंस कम्युनिकेशन ने तो खुलकर जियो से मुकाबले पर तो कुछ नहीं कहा है लेकिन उसका ये कदम ये बताने के लिए काफी है वो भी इस फील्ड में बड़ा दांव खेलने के चक्कर है। खबर ये भी है रिलायंस कम्युनिकेशन बहुत जल्द एयरसेल के साथ बडा एग्रीमेंट साइन कर सकती है और अगर ऐसा होता है तो वो भारत की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन जाएगी जिसके 196 मिलियन ग्राहक होंगे।













Click it and Unblock the Notifications