आइसक्रीम खाती महिला के VIDEO पर क्यों मचा बवाल ? विज्ञापनों में काम करने पर लगा दी रोक
आइसक्रीम खाती महिला के VIDEO पर क्यों मचा बवाल ? विज्ञापनों में काम करने पर लगा दी रोक
नई दिल्ली। ईरान में एक विज्ञापन को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। आइसक्रीम के विज्ञापन में महिला को कास्ट करना कंपनी को महंगा पड़ा है। अब इस विज्ञापन के बायकॉट की मांग बढ़ रही है। इस विज्ञापन के कारण इस्लामिक देशों में बवाल बढ़ रहा है तो वहीं ईरान ने महिलाओं के विज्ञापन में काम करने पर रोक लगा दी है। कट्टरपंथियों के निशाने पर आए इस एड पर आरोप लग रहे हैं कि इसमें महिलाओं को अश्लील , सेक्सी तरीके से दिखाया गया है, जो इस्लाम के खिलाफ है।

आइसक्रीम के एड पर विवाद
ईरान समेत इस्लामिक देशों में इस विज्ञापन पर बवाल बढ़ता जा रहा है। 'मैग्नम आइसक्रीम' के इस विज्ञापन को कई इस्लामिक देशों में बैन किया जा रहा है। लोग इस एड को बायकॉट करने के लिए सोशल मीडिया पर मुहीम चला रहे हैं। कंपनी पर आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने विज्ञापन में महिलाओं को सेक्सी तरीके से दिखाया है।

क्या है विज्ञापन में
'मैग्नम आइसक्रीम' के विज्ञापन में एक महिला एक ढीला-ढाला हिजाब पहना है, वो गाड़ी चलाते हुए एक खाली जगह पर पहुंचती हैं और वहां आइसक्रीम निकालकर खाती है। इस विज्ञापन में महिला को अश्लील तरीके से दिखाने का आरोप लग रहा है। ईरान में सबसे ज्यादा विवाद हो रहा है। वहां के मुस्लिम धर्मगुरुओं ने इस एड पर आपत्ति जताते हुए सरकार से मांग की है कि वो कंपनी पर कार्रवाई करे। ईरान के अधिकारियों का कहना है कि जिस तरह से महिला को विज्ञापन में दिखाया गया है वो जन शुचिता के खिलाफ हैं और ये महिलाओं का अपमान है।

महिलाएं नहीं कर सकती काम
इतना ही नहीं इस विज्ञापन के कारण ईरान में महिलाओं के काम करने पर रोक लगाने की मांग की जा रही है। ईरान के कल्चर और इस्लामिक गाइडेंस मिनिस्ट्री ने कहा है कि ईरान में महिलाएं विज्ञापन में काम नहीं कर सकती है। सरकार का कहना है कि महिलाओं को इस तरह से दिखाना सही नहीं है। ईरान सरकार ने देश के सभी स्कूलों और आर्ट कॉलेजों को लिखित आदेश जारी किया है कि वो महिलाओं को विज्ञापनों में न दिखाएं। हिजाब के नियमों का हवाला देते हुए सरकार ने विज्ञापनों में महिलाओं के काम करने पर रोक लगा दी है।

विज्ञापनों में नहीं काम कर सकेंगी महिलाएं
ईरान के सुप्रीम काउंसिल ऑफ द कल्चरल रिवॉल्यूशन ने ये आदेस जारी कर दिया है, जिसके बाद वहां महिलाओं के विज्ञापनों में काम करने पर रोक लगा दी गई है। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से वहां हिजाब पर विरोध हो रहा है। महिलाएं इसका विरोध कर रही है। सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं के हिजाब की चेकिंग और उनपर प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं, जिसका विरोध महिलाएं कर रही हैं। विरोध कर रही महिलाएं सड़कों पर , सोशल मीडिया पर हिजाब उतारकर इसका विरोध कर रही है। वहीं सरकार लगातार इससे सख्ती से निपटने की कोशिश करने में जुटी है और अब महिलाओं के विज्ञापनों में काम पर पाबंदी लगा दी है।












Click it and Unblock the Notifications