Union Budget 2025 Hindi: बजट 2025 से पहले शेयर बाजार में तेजी, PSU और अडानी ग्रुप के स्टॉक्स चमके

Budget 2025 hindi: बजट 2025 से पहले शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, लेकिन कई स्टॉक्स ने शानदार प्रदर्शन किया है। खासकर, अडानी ग्रुप और पीएसयू कंपनियों के शेयरों में अच्छी तेजी देखी गई है।

शेयर बाजार की स्थिति

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट पेश करने से पहले बाजार में हलचल बनी हुई है। सेंसेक्स ने 77,637.01 पर खुलकर 100 अंकों की बढ़त दर्ज की, जबकि निफ्टी 23,528.60 पर खुला। हालांकि, शुरुआती कारोबार में दबाव देखने को मिला, लेकिन निफ्टी 60 अंकों की तेजी के साथ 23,500 के ऊपर कारोबार करने लगा और सेंसेक्स 200 अंकों तक चढ़ा।

यह भी पढ़ें- India Budget 2025 LIVE: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश कर रहीं बजट, यहां पढ़ें हर अपडेट

Union Budget 2025 hindi

PSU स्टॉक्स में जबरदस्त उछाल

हालांकि बाजार में कुछ अस्थिरता दिखी, लेकिन सरकारी कंपनियों के शेयरों में मजबूत तेजी देखने को मिली।

RVNL और IRB - 5% तक उछाल
मझगांव डॉक, बीडीएल और एनएचपीसी - मजबूती के साथ कारोबार

अडानी ग्रुप के स्टॉक्स में बढ़त

बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच अडानी ग्रुप के स्टॉक्स शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं:

अडानी पावर - 4% तेजी
अडानी ग्रीन - 3.52% तेजी
अडानी इंटरप्राइजेज - 2.46% चढ़ा
अडानी पोर्ट, अडानी टोटल गैस और अडानी विल्मर - सभी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं

टॉप गेनर्स और लूजर्स

सबसे ज्यादा उछाल - ITC Hotels (3%), महिंद्रा एंड महिंद्रा, BEL, अल्ट्राटेक सीमेंट
गिरने वाले शेयर - हीरोमोटोकॉर्प, विप्रो, फाइव स्टार बिजनेस (5% गिरावट), पेज इंडस्ट्रीज, इंडियन बैंक, नैल्को
कौन से सेक्टर कर रहे हैं अच्छा प्रदर्शन?
आईटी सेक्टर को छोड़कर सभी इंडेक्स में मजबूती दिखी।

रियल्टी सेक्टर - 1% की बढ़त के साथ सबसे मजबूत

FMCG, बैंकिंग और अन्य सेक्टर्स - भी बढ़त पर

किन शेयरों पर रहेगा फोकस?

बजट के दौरान डिफेंस और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े स्टॉक्स पर खास नजर रहेगी: HAL, BDL, BEL, MTAR, Data Patterns, Paras Defence, GRSE, Cochin और Mazagon Dock

(Disclaimer: किसी भी निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार से परामर्श लें।)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+