'उसको अभी पानी पिलाने दो,' वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिग्गज खिलाड़ी की सलाह, किसने दिया यह बयान?

Vaibhav Sooryavanshi: भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्रिकेट फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद कई लोग उन्हें जल्द से जल्द टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में देखना चाहते हैं। आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में मौका नहीं मिलने पर फैंस नाराज हुए थे। हालांकि पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि इस मामले में जल्दबाजी करना सही नहीं होगा।

अपने यूट्यूब चैनल पर अश्विन ने कहा कि किसी नए खिलाड़ी को मौका देने के लिए पहले से अच्छा प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों को बाहर बैठाना टीम के हित में नहीं माना जा सकता। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग में अच्छी साझेदारी कर चुके हैं और संजू बड़े टूर्नामेंट (वर्ल्ड कप) में भी अपनी उपयोगिता साबित कर चुके हैं। ऐसे में केवल वैभव को शामिल करने के लिए इनमें से किसी एक को बाहर करना उचित फैसला नहीं होगा।

Vaibhav Sooryavanshi

टीम कॉम्बिनेशन को अश्विन ने माना जरूरी

अश्विन ने यह भी स्वीकार किया कि वैभव सूर्यवंशी बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और फैंस स्वाभाविक रूप से उन्हें मैदान पर देखना चाहते हैं। लेकिन उनके मुताबिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जगह केवल प्रतिभा के आधार पर नहीं, बल्कि टीम के संतुलन और मौजूदा खिलाड़ियों के प्रदर्शन को ध्यान में रखकर तय होती है।

उन्होंने यह भी समझाया कि हर खिलाड़ी के करियर में एक ऐसा दौर आता है, जब उसे ड्रेसिंग रूम का माहौल समझना, सीनियर खिलाड़ियों के साथ समय बिताना और टीम संस्कृति को करीब से सीखना पड़ता है। शुरुआती दिनों में भले ही खिलाड़ी अंतिम एकादश का हिस्सा न बने, लेकिन यह अनुभव उसके भविष्य के लिए काफी अहम साबित होता है।

मैच के दौरान मैदान पर टीम की मदद करने की सलाह

अश्विन का मानना है कि युवा खिलाड़ियों को धीरे-धीरे टीम के माहौल में ढलने का मौका मिलना चाहिए। उनके अनुसार, इंतजार करना किसी खिलाड़ी की कमजोरी नहीं बल्कि उसके विकास की प्रक्रिया का हिस्सा होता है। सही समय आने पर यदि वैभव को मौका मिलेगा तो वह खुद को बेहतर तरीके से साबित करने के लिए अधिक तैयार होंगे। फ़िलहाल उनको उस माहौल में ढलने देना चाहिए, टीम की मदद करते हुए पानी लेकर मैदान पर जाने दीजिए।

पहले टी20 में टीम इंडिया की हार

गौरतलब है कि आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बनाया गया था। उनको टीम से बाहर रखा गया था। संजू सैमसन फ्लॉप रहे थे। भारतीय टीम को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+