Union Budget 2020: प्रॉपर्टी बेचने पर लगने वाले इस TAX में मिल सकती है राहत, बजट में ऐलान संभव

Union Budget 2020: प्रॉपर्टी बेचने पर लगने वाले इस TAX में मिल सकती है राहत, बजट में ऐलान संभव

नई दिल्ली। आम बजट 2020 को लेकर लोगों ने उम्मीदें लगा रखी हैं। रियल स्टेट को भी इस बजट से काफी उम्मीदें हैं। सरकार बजट में कई ऐलान कर सकती है। वहीं लोगों को उम्मीद है कि सरकार टैक्सेस में भी राहत दे सकती है। 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट में लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स में राहत दे सकती है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार प्रॉपर्टी बेचने पर लगने वाले एलटीसीजी को हटा सकती है। अगर सरकार ऐसा करती है तो इसका फायदा प्रॉपर्टी बेचने वालों को होगा।

 Union Budget 2020: Modi Government might do change with Capital Gains Tax on Selling Property

आपको बता दें कि लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स में घर, प्रॉपर्टी, बैंक एफडी, ज्वेलरी, बॉन्ड, एनपीएस और कार आदि बेचने पर होने वाले मुनाफे पर कैपिटल गेन टैक्‍स लगता है। इसे अब स्टॉक मार्केट में भी शामिल कर दिया गया है। माना जा रहा है कि सरकार प्रोपर्टी बेचने पर लगने वाले टैक्स को खत्म कर सकती है। वर्तमान में संपत्ति बेचने पर 10% लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (LTCG) टैक्स देना पड़ता है। वहीं शेयरों से किसी भी वित्त वर्ष में हासिल होने वाले 1 लाख रुपये से ज्यादा के गेन पर 10 % टैक्स देना पड़ता है।

वहीं लोगों को उम्मीद है कि सरकार इस बजट में कंपनियां द्वारा दिए जाने वाले डिविडेंड डिस्ट्रीब्यूशन टैक्स यानी DDT में भी बदलाव कर राहत दे गी। माना जा रहा है कि सरकार इसके नियमों में बदलाव कर सकती है, जिसके बाद डीडीटी जारी करने वाले की जगह टैक्स पाने वालों को देना पड़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+