Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Traffic Rules in India: जरा संभल कर...चप्पल पहनकर बाइक-स्कूटी चलाने वालों की खैर नहीं, कटेगा चालान

Traffic Rules in India: जरा संभल कर...चप्पल पहनकर बाइक-स्कूटी चलाने वालों की खैर नहीं, कटेगी चलान

नई दिल्ली। अगर आप भी बाइक या स्कूटी चलाते हैं तो ट्रैफिक नियमों को ध्यान में रखे, वरना आपकी जेब ढ़ीली हो जाएगी। अगर आप चप्पल और सैंडल पहनकर कर स्कूटी और बाइक चलाते हैं तो आपको झटका लगा सकते हैं। अगर आप चप्पल और सैंडल पहनकर बाइक या स्कूटी चलाते हुए पकड़े गए तो आपको 1000 रुपए तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है।

 चप्पल पहनकर न चलाए बाइक

चप्पल पहनकर न चलाए बाइक

चप्पल और सैंडल पहनकर बाइक या स्कूटी चलाना अपराध श्रेणी में आता है। मोटर वाहन अधिनियम के नियम के मुताबिक ड्राइविंग करते समय निश्चित चीजें पहननी जरूरी है। इन नियमों को अनदेखी आप पर बारी पड़ सकती है। चालक की सुरक्षा को देखते हुए ये नियम बनाए गए हैं, जिनका पालन बहुत कम लोग करते हैं। भारत में ट्रैफिक नियम के मुताबिक अगर आप टू व्हीलर चलाते हैं तो आपको पूरी तरह से बंद जूते पहनना जरूरी है। ऐसा नहीं करने पर आपकी मुश्किल बढ़ सकती है।

1000 रुपए तक का जुर्माना

1000 रुपए तक का जुर्माना

अगर आप चप्पल या सैंडल पहनकर ड्राइविंग करते हुए पकड़े जाते हैं तो ट्रैफिक पुलिस आपका चालान काट सकती है। मोटर व्हीकल्स एक्ट के तहत आपको 1000 रुपए तक का जुर्माना लेना पड़ सकता है। चप्पल के अलावा टू व्हीकल्स चलाते वक्त आपको खास ड्रेस कोड का भी ध्यान रखना जरूरी है। दोपहिया चलाते वक्त पैंट के साथ शर्ट या टीशर्ट पहनना भी जरूरी है। अगर आप सही ड्रेस के साथ गाड़ी चलाते हुए पकड़े जाते हैं तो आपको 2000 रुपए तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है।

 दुर्घटना की संभावना बढ़ती है

दुर्घटना की संभावना बढ़ती है

स्लीपर या सैंडल पहनकर गियर वाले दोपहिया वाहनों को चलाना खतरे से खाली नहीं है। चप्पल की वजह से दुर्घटना का खतरा बढ़ा रहता है। इन नियमों को काफी पहले से मंजूरी मिली है, लेकिन बहुत कम लोग इसे फॉलो करते हैं, लेकिन कहा जा रहा है कि विभाग इन नियमों को लेकर काफी गंभीर है और बढ़ती दुर्घटना को रोकने के लिए इन नियमों को सख्ती से पालन करवाने में जुटा है। ऐसे में चालान से बचने के लिए अगली बार से जब भी बाइक या स्कूटी से घर से निकलते तो जूके पहनकर निकले।

Traffic Rules: लाल बत्ती जंप करने वालों को रोकेंगी करीना कपूर, Video शेयर कर ट्रोल हो गई दिल्ली पुलिस

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+