Threat Call to Mukesh Ambani: अंबानी परिवार को धमकीभरा कॉल करने वाला हिरासत में

मुंबई, 06 अक्टूबर। Threat Call to Mukesh Ambani: देश के जानेमाने उद्योगपति मुकेश अंबानी को बिहार के दरभंगा से एक व्यक्ति ने धमकीभरा कॉल किया था। इस धमकीभरे कॉल के बाद मुंबई पुलिस ने इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस की टीम इस आरोपी को गिरफ्तार करके वापस मुंबई लौट रही है। मुंबई पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ करेगी। मुंबई पुलिस की ओर से कहा गया है कि हम आगे की जांच कर रहे हैं। डीसीपी जोन 2 नीलोत्पल ने बताया कि अंबानी परिवार को धमकीभरे कॉल पर हमने त्वरित कार्रवाई की और मुंबई पुलिस की टीम ने आरोपी को बिहार के दरंभगा से हिरासत में ले लिया है। आरोपी को बिहार पुलिस की मदद से आधी रात में हिरासत में लिया गया है। आरोपी को लेकर पुलिस की टीम वापस मुंबई आ रही है।

Recommended Video

    Bihar के Darbhanga से Mukesh Ambani को धमकी देने वाला गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी *News
    Mukesh Ambani

    रिलायंस इंडिया लिमिटेड की ओर से इस बाबत बयान जारी करके जानकारी दी गई है। रिलायंस इंडिया लिमिटेड के प्रवक्ता ने बताया, आज दोपहर 12.75 बजे और शाम 5:04 बजे एक बार फिर से सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल के कॉल सेंटर पर धमकीभरी कॉल आई, जिसमे कहा गया कि अस्पताल को उड़ा दिया जाएगा। कॉल करने वाले ने धमकी दी कि मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी को भी जान से मार दिया जाएगा।

    बता दें कि बुधवार को अज्ञात व्यक्ति ने सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल के कॉल सेंटर पर फोन करके धमकी दी थी। कॉल करने वाले ने पूरे अंबानी परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। बता दें कि पिछले दो महीनों के भीतर लगातार दूसरी बार इस तरह के धमकीभरे कॉल आ चुके हैं। इससे पहले अगस्त माह में भी 56 साल के बुजुर्ग ज्वेलर विष्णु विधू भौमिक ने कॉल की थी, जिसे बोरीवली से गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी ने खुद को अफजल गुरू बताया था और दावा किया था कि वह तीन घंटे में इस घटना को अंजाम दे सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+