ठप हुआ एयरटेल, जीरो नेटवर्क से परेशान हुए यूजर्स
नई दिल्ली। भारती एयरटेल के यूजर्स को बुधवार को जीरो नेटवर्क की समस्या से जूझना पड़ा है। शाम 4 बजे के बाद से एयरटेल यूजर्स नेटवर्क आउटेज की शिकायत कर रहे हैं। यूजर्स अपने गुस्से का इजहार ट्विटर के जरिए कर रहे हैं। वहीं चंद घंटों में ही एयरटेल के कस्टमर केयर पर 3500 से अधिक शिकायतें रजिस्टर्ड की गई।

कंपनी ने बदल दिया प्लान
एयरटेल ने हाल ही में अपने यूजर्स को झटका दिया है। कंपनी ने अपने अधिकतर प्रीपेड प्लान में मिलने वाले अमेजॉन प्राइम वीडियो के एडिशन ट्रायल को हटा दिया है। आपको बता दें कि साल 2021 से ही एयरटेल थैंक्स बेनिफिट्स के तहत कंपनी से सुविधा दे रही है। इसके तहत एयरटेल यूजर्स को रिचार्ज प्लान के साथ 1 महीने के लिए अमेजन प्राइम मोबाइल मुफ्त ट्रायल मिलता था, लेकिन अब कंपनी ने इसे हटा लिया है।












Click it and Unblock the Notifications