ये कंपनी दे रही है रिलायंस जियो से भी सस्ता डेटा, सिर्फ 80 पैसे में लें 1 जीबी इंटरनेट का मजा
टेलीनॉर अपने ग्राहकों को सिर्फ 47 रुपए में 56 जीबी डेटा दे रही है, जिसकी वैधता 28 दिन की होगी। इस तरह से देखा जाए तो 1 जीबी इंटरनेट डेटा की कीमत महज 80 पैसे आ रही है।
नई दिल्ली। रिलायंस जियो के शानदार ऑफर्स के बाद अब नॉर्वे की कंपनी टेलीनॉर ने भी देश के ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर शुरू किया है। ऑफर भी ऐसा है कि रिलायंस जियो भी आपको इसके सामने महंगा लगेगा। टेलीनॉर अपने ग्राहकों को सिर्फ 47 रुपए में 56 जीबी डेटा दे रही है, जिसकी वैधता 28 दिन की होगी। इस तरह से देखा जाए तो 1 जीबी इंटरनेट डेटा की कीमत महज 80 पैसे आ रही है। कंपनी के इस प्लान के तहत ग्राहक रोजाना 2 जीबी तक इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे।

हालांकि, मौजूदा समय में यह ऑफर टेलीनॉर के सिर्फ कुछ ही सर्किलों में है और साथ ही सिर्फ कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है। साथ ही, यह भी ध्यान देना जरूरी है कि यह प्लान सिर्फ डेटा दे रहा है। इस प्लान के तहत मुफ्त कॉलिंग या एसएमएस की सुविधा नहीं मिलेगी। अगर सिर्फ डेटा को ध्यान में रखकर देखा जाए तो टेलीनॉर का ये प्लान रिलायंस जियो से भी सस्ता है। ये भी पढ़ें- 22 साल से नहीं दिया पानी का बिल, कारण जानकर चौंक जाएंगे आप
वहीं दूसरी ओर, टेलीनॉर की तुलना में रिलायंस जियो का प्लान 303 रुपए प्रतिमाह का होगा। इस प्लान में आपको 56 जीबी तक इंटरनेट डेटा मिलेगा और साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी होगी। साथ ही कुछ मुफ्त एसएमएस और मुफ्त रोमिंग भी मिलेगी। हालांकि, इंटरनेट के मामले में आप रोजाना अधिकतम 2 जीबी तक इंटरनेट डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications