बेंगलुरु: पुलिस ने बरामद किए 500 और 1,000 की पुरानी करेंसी, कमीशन पर बदले जा रहे थे पुरानी करेंसी
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 500 और 1,000 रुपए की पुरानी करेंसी बरामद की गई।
बेंगलुरु। कर्नाटक की बेंगलुरु पुलिस ने मंगलवार को 3 करोड़ के रुपए की पुरानी करेंसी जब्त की है। ये सारे रुपए बंद किए जा चुके 500 और 1,000 की केंरसी में थे। बता दें कि क्राइम ब्रांच को यह सफलता तब मिली जब एक शख्स 500 और 1,000 रुपए की बंद की जा चुकी करेंसी को 2,000 रुपए की नई करेंसी से बदल रहा था।

पुलिस का दावा है कि दो अन्य शख्स इस रैकेट में शामिल है, जो फिलहाल फरार हैं, हालांकि जांच जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में 46 वर्षीय ननजुंडा को बेंगलुरु के शंकरपुरम में गिरफ्तार किया। शांतिननगर निवासी ननजुंडा को किसी ने बताया था कि इलाके में एक जगह कमीशन के आधार पर पुराने नोट बदले जा रहे है।
इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। हालांकि दो लोग मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने बताया कि फिलहाल इस मामले की जांच जारी है।













Click it and Unblock the Notifications