Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

22 साल से नहीं दिया पानी का बिल, कारण जानकर चौंक जाएंगे आप

आपको जानकर हैरानी होगी कि यह शख्स रोजाना करीब 400 लीटर पानी इस्तेमाल करता है। आइए आपको बताते हैं वो दिलचस्प बात जिसके चलते इस शख्स ने पिछले 22 सालों से पानी का बिल नहीं दिया है।

बेंगलुरु। जहां एक ओर शहरों में रहने वाले हर शख्स को पानी के लिए बिल का भुगतान करना होता है, वहीं दूसरी ओर बेंगलुरु में एक ऐसा शख्स है, जिसने पिछले 22 सालों से पानी का बिल नहीं दिया। ऐसा नहीं है कि यह शख्स पानी का इस्तेमाल नहीं करता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह शख्स रोजाना करीब 400 लीटर पानी इस्तेमाल करता है। जी नहीं, यह शख्स पानी की चोरी भी नहीं करता है। आइए आपको बताते हैं वो दिलचस्प बात जिसके चलते इस शख्स ने पिछले 22 सालों से पानी का बिल नहीं दिया है।

ऐसे होती हैं जरूरतें पूरी

ऐसे होती हैं जरूरतें पूरी

दरअसल, यह शख्स बारिश के पानी से अपने घर में पानी की जरूरत को पूरा करता है। इस शख्स की जल संचयन प्रणाली से रोजाना 400 लीटर पानी पैदा होता है। इस शख्स का नाम एआर शिवकुमार है, जो कर्नाटक स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी के वरिष्ठ वैज्ञानिक हैं। यह बारिश के इस पानी का इस्तेमाल न सिर्फ नहाने और कपड़े धोने के लिए करते हैं, बल्कि पीने के लिए भी इसी पानी का इस्तेमाल करते हैं। ये भी पढ़ें- यूपी बोर्ड में नकल से निपटने के लिए योगी आदित्यनाथ ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, गुप्त रहेगी पहचान

सालाना जमा करते हैं 2.3 लाख लीटर पानी

सालाना जमा करते हैं 2.3 लाख लीटर पानी

ऐसे में, जहां एक ओर कम बारिश से लोग सूखे से परेशान होते हैं, वहीं शिवकुमार बारिश के पानी का ही इस्तेमाल करके सभी जरूरतों को पूरा कर लेते हैं। शिवकुमार कहते हैं कि वह बारिश से सालाना करीब 2.3 लाख लीटर पानी जमा कर लेते हैं, जिसे अगर सही से इस्तेमाल किया जाए तो इतना पानी चार लोगों के परिवार के लिए काफी है।

पानी को करते हैं रीसाइकिल

पानी को करते हैं रीसाइकिल

ऐसे काम करती है ये प्रणाली

ऐसे काम करती है ये प्रणाली

उनका कहना है कि जल संचयन प्रणाली काफी सरल है। ढलान छत से पानी भूमिगत टैंक में जमा किया जाता है, जहां पर उसे शुद्ध किया जाता है। शिवकुमार ने कहा कि यह एक परिवार का प्रयास है। 28 साल की उनकी पत्नी सुमा, उनके बेटे अनूप और बहू वामिका अपने-अपने हिस्से का काम करते हैं, क्योंकि जल संरक्षण उनके लिए जिंदगी का एक रास्ता बन गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+