खाताधारकों से SBI ने वसूले 164 करोड़ रुपए, बैंक ने कहा नियमों का पूरी तरह हुआ पालन
नई दिल्ली, 22 नवंबर। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया( SBI) पर जनधन खाताधारकों से डिजिटल भुगतान के नाम पर 164 करोड़ रुपए वसूलने की रिपोर्ट आई। आईआईटी मुंबई ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि अप्रैल, 2017 से लेकर दिसंबर, 2019 के बीच एसबीआई ने जनधन खाताधारकों से डिजिटल भुगतान के नाम पर 164 करोड़ रुपए अनुचित शुल्क के तौर पर वसूले, लेकिन आज एसबीआई ने इस रिपोर्ट पर अपनी सफाई दी है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने आज इस रिपोर्ट पर सफाई देते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि खाताधारकों से डिजिटल ट्रांजैक्शन के नाम पर वसूली गई रकम लौटाई नहीं जा रही है। एसबीआई ने कहा कि बैंक पूरी तरह से सरकार और रेग्युलेटरी के अधीन काम कर रही है। नियमों का पूरी तरह से पालन हो रहा है।
गौरतलब है कि आईआईटी मुंबई ने अपने तरफ से तैयार रिपोर्ट में कहा कि डिजिटल ट्रांजैक्शन के नाम पर एसबीआई ने 254 करोड़ रुपए वसूले। बैंक ने यूपीआई और रुपे लेनदेन के बदले प्रति ट्रांजैक्शन 17.70 रुपए शुल्क वसूले थे। सरकार की ओर से इस शुल्क को वापस करने का निर्देश भी दिया गया, लेकिन अभी तक बैंक ने सिर्फ 90 करोड़ खाताधारकों को ये शुल्क लौटाया है। अभी भी 164 करोड़ रुपए लौटाए जाने बाकी है।












Click it and Unblock the Notifications