SBI ने सभी मोबाइल वॉलेट पर पैसे लोड करने की सुविधा को किया ब्लॉक

भारतीय स्टेट बैंक ने अपने मोबाइल वॉलेट को प्रमोट करने के लिए अन्य सभी मोबाइल वॉलेट को ब्लॉक कर दिया है। SBI की नेटबैंकिंग से आप किसी वॉलेट में पैसा नहीं डाल सकेंगे।

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सार्वजनिक बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने सभी मोबाइल वॉलेट पर पैसे लोड करने की सुविधा को बंद कर दिया है। बैंक ने इस फीचर को किसी खास मोबाइल वॉलेट पर ब्लॉक नहीं किया है, बल्कि अपने खुद के मोबाइल वॉलेट को छोड़कर बाकी सभी पर पैसे लोड करने की सुविधा को ब्लॉक कर दिया है। बैंक के इस फैसले के बाद अब आप भारतीय स्टेट बैंक की नेटबैंकिंग का प्रयोग करके पेटीएम, मोबीक्विक, एयरटेल मनी और अन्य सभी वॉलेट पर पैसे लोड नहीं कर पाएंगे।

sbi SBI ने सभी मोबाइल वॉलेट पर पैसे लोड करने की सुविधा को किया ब्लॉक
ये भी पढ़ें- आधार बायोमीट्रिक डेटा को सिर्फ 5 मिनट में ऐसे करें लॉक, कोई नहीं कर पाएगा चोरी

भारतीय स्टेट बैंक ने यह कदम इसलिए उठाया है क्योंकि उसके अपने ई वॉलेट एसबीआई बडी (SBI Buddy) को लोग कम इस्तेमाल कर रहे थे और अब बैंक इसे प्रमोट करना चाहता है। आपको बता दें कि मोबाइल वॉलेट पर सिर्फ एसबीआई की नेटबैंकिंग के जरिए पैसे लोड नहीं किए जा सकेंगे। अगर आपके पास भारतीय स्टेट बैंक का डेबिट या क्रेडिट कार्ड है तो आप उसके जरिए किसी भी मोबाइल वॉलेट में पैसे लोड कर सकते हैं। बैंक ने इस फैसले के पीछे भारतीय रिजर्व बैंक को कारोबारी हित का हवाला दिया है। सीएनबीसी आवाज के मुताबिक भारतीय रिजर्व बैंक ने ई-वॉलेट्स को ब्लॉक करने पर बैंक से जवाब मांगा था।
ये भी पढ़ें- क्या होती है चुनाव आचार संहिता, क्या होता है इसका मतलब?
बैंक का यह भी कहना है कि यह सुरक्षा के मद्देनजर किया गया है। भारतीय स्टेट बैंक ने कहा कि कई ग्राहक फिशिंग का शिकार हुए हैं, जिसके चलते भारतीय स्टेट बैंक ने यह कदम उठाया है। बैंक ने कहा कि पेटीएम पर यह रोक अस्थाई है और सुरक्षा मानकों की अच्छे से जांच करने के बाद पेटीएम वॉलेट पर पैसे लोड करने की सुविधा को दोबारा शुरू किया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार पेटीएम के प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा के उल्लंघन का भी मामला सामने आया था। हालांकि, अभी तक इस कदम पर पेटीएम या किसी अन्य मोबाइल वॉलेट की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+