आधार बायोमीट्रिक डेटा को सिर्फ 5 मिनट में ऐसे करें लॉक, कोई नहीं कर पाएगा चोरी
आधार बायोमीट्रिक डेटा का गलत इस्तेमाल होने को लेकर कई शिकायतें सामने आ चुकी हैं। बस 5 मिनट में आप अपने आधार बायोमीट्रिक डेटा को लॉक कर सकते हैं। जानिए कैसे।

नई दिल्ली। हर इंसान आधार कार्ड बनवाते समय फिंगरप्रिंट और रेटिना स्कैन करवाकर अपनी पहचान साझा करते हैं, जिसे बायोमीट्रिक डेटा कहा जाता है। आधार कार्ड के वेरिफिकेशन के लिए बायोट्रिक डेटा का ही इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे भी कई मामले सामने आए हैं, जिसमें लोगों के आधार बायोमीट्रिक डेटा का गलत इस्तेमाल किया गया है। हाल ही में ऐसे कई मामले ऐसे सामने आए हैं, जिनमें यूआईडीएआई से ईमेल आया है कि उनके आधार बायोमीट्रिक डेटा का इस्तेमाल किया गया है, जबकि लोगों का कहना था कि उन्होंने आधार बायोमीट्रिक डेटा को कोई इस्तेमाल नहीं किया है। ये भी पढ़ें- बैंक में जमा किये 2.5 लाख से ज्यादा तो डरें नहीं, ये करें...
अगर आपको भी लगता है कि आपके साथ ऐसा कुछ हो सकता है या फिर एहतियात बरतना चाहते हैं तो आप यूआईडीएआई के सर्वर पर जाकर बायोमीट्रिक डेटा को लॉक कर सकते हैं। इसका मतलब यह हुआ कि आपके बायोमीट्रिक डेटा को किसी और द्वारा एक्सेस नहीं किया जा सकेगा। जब कभी आपको आधार डेटा का इस्तेमाल करना हो तो पहले आप उसे अनलॉक कर सकते हैं और फिर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोबारा लॉक कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- फिनलैंड में काम न करने वालों को भी हर माह सरकार देगी 40,000 रुपए की सैलरी
कैसे लॉक करें आधार कार्ड का बायोमीट्रिक डेटा?
- सबसे पहले यूआईडीएआई की वेबसाइट पर दिए गए बायोमीट्रिक लॉक के लिंक (https://resident.uidai.net.in/biometric-lock) पर क्लिक करें।
- वहां पर अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालें।
- अब आधार नंबर के नीचे दिख रही तस्वीर पर दिख रहे सिक्योरिटी कोड को लिखें।
- सिक्योरिटी कोड लिखने के बाद जेनरेट ओटीपी पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आपके पास एक ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) एसएमएस के जरिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आ जाएगा, जिसे उसे पेज पर ओटीपी वाले बॉक्स में लिखें।
- इसके बाद इनेबल बायोमीट्रिक लॉकिंग को चेक (सही का निशान) कर दें।
- इसके बाद इनेबल को क्लिक करें।
- जब आपको कभी इसे डिसएबल यानी डीएक्टिव करना होगा, तो ऊपर दी गई प्रक्रिया पूरी करने के बाद बायोमीट्रिक लॉकिंग के अनचेक (सही का निशान हटा दें) कर दें।












Click it and Unblock the Notifications