SBI खाताधारकों के लिए गुड न्यूज, घर बैठे कैंसिल कर सकते हैं चेक पेमेंट, जानें प्रोसेस
SBI खाताधारकों के लिए गुड न्यूज, घर बैठे कैंसिल कर सकेंगे चेक पेमेंट, जानें प्रोसेस
नई दिल्ली, जून 20। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने खाताधारकों को बड़ी राहत दी है। बैंक ने डिजिटल बैंकिंग को बड़ावा देते हुए अब स्टप चेक पेमेंट की व्यवस्था को भी ऑनलाइन कर दिया है। यानी अब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने खाताधारक घर बैठे चेक पेमेंट को कैंसिल कर सकते हैं। चेक पेमेंट को रोकने या कैंसिल करने के लिए आपको अब बैंक जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ऑनलाइन तरीके से चेक पेमेंट को रोक सकते हैं।

चेक पेमेंट रोकने की ऑनलाइन सेवा शुरू
एसबीआई के खाताधारकों के लिए बैंक ने ये सेवा शुरू की है, जिसके तहत अब उन्हें चेक पेमेंट रोकने के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं होगी। चेक को रोकने के लिए आपको इंटरनेट बैंकिंग के जरिए सुविधा मिलेगी। आप आसानी ने ऑनलाइन तरीके से इंटरनेट बैंकिंग के जरिए चेक पेमेंट को रोक सकते हैं। इसके लिए बाद Onlinesbi.com पर लॉगइन कर e Service ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद आपको Stop Cheque Payment का विकल्प चुनना होगा।

स्टॉप चेक पेमेंट का पूरा प्रोसेस
चेक पेमेंट को कैंसिल करने के ऑनलाइन तरीके के लिए आपको नेटबैंकिग से लॉगइन करना होगा। इसके बाद ई सर्विस का ऑप्शन पर क्लिक कर स्टॉप चेक पेमेंट को विकल्प चुनना होगा। इसके बाद आपको बैंक खाते का नंबर चुनना होगा, जिसका चेक आपने इश्यू किया है। वहीं चेक ऑप्शन पर क्लिक करें। इसक बाद Stop Reason पर क्लिक करें और कारण बताए कि किस वजह से चेक पेमेंट को रोकना चाहते हैं। फिर आपको सर्विस चार्ज का पेमेंट करना होगा। फिर Submit पर क्लिक करें। सब्मिट होते ही आपके स्क्रीन पर मैसेज आएगा।

Yono ऐप की मदद से रोक सकते हैं चेक पेमेंट
Yono ऐप से भी कर सकते हैं स्टॉप चेक पेमेंट कर सकते हैं। इसके लिए आपको SBI Yono आप पर लॉगइन कर सकते हैं। इसके लिए आपको Request ऑप्शन क्लिक करना होगा। फिर चेक बुक के ऑप्शन पर क्लिक कर उसे स्टॉप चेक करना होगा। फिर अकाउंट नंबर चुनें। फिर चेक नंबर के आगे और आखिरी के 4 नंबर को लिखे। फिर चेक रोकने का कारण बताते हुए सब्मिट करें।
Swiss Bank: स्विस बैंक में बढ़ी भारतीयों की रकम, 20700 करोड़ जमा, जानें कौन हैं सबसे टॉप पर












Click it and Unblock the Notifications