SBI ने 42 करोड़ खाताधारकों को किया अलर्ट! फेक लोन ऑफर से रहें बचकर

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया( State Bank of India) ने अपने करोड़ों खाताधारकों को फेस लोन ऑफर से बचकर रहने को कहा है। बैंक ने ट्वीट कर अपने खाताधारकों को सावधान किया और फर्जी लोन ऑफर्स से बचने की सलाह दी। बैंक ने ट्वीट कर जानकारी दी कि कैसे एसबीआई के नाम पर फर्जी लोन ऑफर का लालच लेकर लोगों के खातों में सेंधमारी कर उन्हें फंसाया जा रहा है।

 एसबीआई ने किया अलर्ट

एसबीआई ने किया अलर्ट

SBI ने अपने ग्राहकों को फेक लोन ऑफर को लेकर अलर्ट किया। बैंक ने ट्वीट कर कहा कि अगर आपको लोन चाहिए तो सीधे बैंक से संपर्क करें। किसी बिचौलिए के झांसे में आने से बचें। बैंक ने ट्वीट कर कहा कि SBI के नाम पर फर्जी लोन ऑफर का लालच लेकर लोगों से ठगी के मामले सामने आए हैं। बैंक ने सफाई देते हुए कहा कि एसबीआई लोन फाइनें​स​ लिमिटेड (SBI Loan Finance Ltd) और मुद्रा फाइनेंस लिमिटेड (SBI Loan Finance Ltd-Mudra Finance Pvt. Ltd) का उनसे कोई लेना -देना नहीं है।

 फर्जी कंपनियों के जरिए लोगों की जमापूंजी में हो रही सेंधमारी

फर्जी कंपनियों के जरिए लोगों की जमापूंजी में हो रही सेंधमारी

एसबीआई ने कहा कि फर्जी कंपनियों के जरिए लोगों की जमापूंजी के साथ धोखाधड़ी की जा रही है। बैंक ने ट्वीट कर कहा कि एसबीआई लोन फाइनें​स​ लिमिटेड और मुद्रा फाइनेंस लिमिटेड का स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से कोई लेना-देना नहीं है। बैंक ने कहा कि इन दोनों कंपनियों का कोई अस्तित्व ही नहीं है। कुछ लोग एसबीआई लोन फाइनें​स​ लिमिटेड और मुद्रा फाइनेंस लिमिटेड का नाम लेकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं, लेकिन वो ऐसा करने के लिए अधिकृत नहीं हैं।

 इन दो कंपनियों से आए फोन तो रहें सावधान

इन दो कंपनियों से आए फोन तो रहें सावधान

बैंक ने अपने खाताधारकों को अलर्ट करते हुए कहा कि भूलकर भी इन दो कंपनियों के जाल में न फंसे और न ही कोई प्रोसेसिंग फीस या रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के लोन के लिए ग्राहक सीधे बैंक से संपर्क कर सकते हैं। ऐसे में किसी भी फॉर्ड से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। आपको बता दें कि एसबीआई समय समय पर ट्वीट कर अपने खाताधारकों को अलर्ट करता रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+