Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बड़ी गिरावट के साथ 73 के करीब पहुंचा रुपया, सेंसेक्स 100 अंक लुढ़का

नई दिल्ली। बीते हफ्ते सुधार के बाद रुपया एक बार फिर निचले स्तर पर आ गया है। मंगलवार सुबह 9:15 बजे रुपया डॉलर के मुकाबले गिरकर 73 के करीब आ गया। डॉलर के मुकाबले 32 पैसे कमजोर होकर रुपया 72.95 पर आ गया। ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध से पहले अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम बढ़ने का असर रुपए पर पड़ा था और सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 43 पैसे की भारी गिरावट के साथ 72.63 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

rupee slips further, sensex nifty fall in early trade

रुपया सोमवार को 43 पैसे कमजोर हुआ और 72.63 पर बंद हुआ था। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम बढ़ने से लोगों ने अचानक बिकवाली कर दी। बता दें कि ब्रेंट क्रूड सोमवार को 80 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया जो कि नवंबर 2014 के बाद सबसे महंगा है। हालांकि रुपए में पिछले हफ्ते सुधार देखा गया था लेकिन इस कारोबारी हफ्ते में रुपया एक बार फिसलता नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें: हिमाचल में ट्रैकिंग पर गए आईआईटी रुड़की के 35 छात्र लापता, बर्फबारी ने मचाई है भारी तबाही

शेयर बाजार की बात करें तो सेंसेक्स मंगलवार को शुरूआती कारोबार में 100 अंक फिसल गया जबकि कुछ सुधार के बाद सेंसेक्स अभी 60 अंकों की गिरावट के साथ 36,366.30 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 37 अंक गिरकर 10,929.95 पर आ गया है। सोमवार का दिन भी सेंसेक्स और निफ्टी के लिहाज से अच्छा नहीं रहा था। एक समय सेंसेक्स 572 अंक गिरकर 36,286 के स्तर पर और निफ्टी 183 अंक गिरकर 10,959.25 के स्तर पर आ गया था। बीते शुक्रवार को भी बाजार में भारी गिरावट देखी गई थी।

ये भी पढ़ें: नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित हुए पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा नेता ने शुरू की मुहिम

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+