भाजपा नेता ने शुरू की पीएम मोदी के लिए नोबेल शांति पुरस्कार की मुहिम
Recommended Video

चेन्नई। 'आयुष्मान भारत' स्वास्थ्य योजना शुरू करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए शांति के नोबेल पुरस्कार की मांग की गई है। तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष तमिलसाई सुंदरराजन ने आयुष्मान भारत योजना शुरू करने के लिए पीएम मोदी को नोबल शांति पुरस्कार 2019 के लिए नामित किया है। उन्होंने पीएम मोदी के लिए इस नामांकन में लोगों से शामिल होने की अपील की भी है।

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष ने की नोबेल शांति पुरस्कार 2019 देने की मांग
तमिलनाडु भाजपा की ओर से जारी की गई विज्ञप्ति में कहा गया कि दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना -'आयुष्मान भारत' की शुरुआत करने के लिए डॉ तमिलिसाई सुंदरराजन ने पीएम मोदी को नोबेल शांति पुरस्कार 2019 के लिए नामित किया है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि वे इससे जुड़ें।

50 लाख लोगों तक योजना को पहुंचाने का दावा
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत आने वाले आयुष्मान भारत की शुरूआत पीएम मोदी ने की जो कि दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना बताई जा रही है। सरकार का दावा है कि इस योजना से देश के 50 करोड़ लोग लाभ ले सकेंगे। रांची से इस योजना की शुरूआत करते वक्त पीएम ने कहा कि आयुष्मान भारत से देश के गरीब से गरीब व्यक्ति को इसका लाभ मिलेगा।

13 हजार अस्पतालों को जोड़ा गया
पीएम मोदी ने कहा था कि इस योजना के देश के 13 हजार अस्पतालों को जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि 'सबका साथ-सबका विकास' के सिद्धांत पर चलते हुए इस योजना द्वारा सभी जाति-धर्म के लोगों को इलाज मिलेगा, किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: हिमाचल में ट्रैकिंग पर गए आईआईटी रुड़की के 35 छात्र लापता, बर्फबारी ने मचाई है भारी तबाही
-
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
Lockdown 6th Anniversary: 6 साल पहले लगा था COVID लॉकडाउन, फिर क्यों सता रहा डर? भारत को सिखा गया ये 4 सीख -
Kerala EC-BJP Seal Row: केरल में ECI के डॉक्यूमेंट पर बीजेपी की मुहर, विवाद के बाद चुनाव आयोग ने दी सफाई -
West Bengal Election 2026: बंगाल के 50% विधायक पर क्रिमिनल केस, 152 MLA करोड़पति, किस पार्टी का क्या रिकॉर्ड? -
Assam Chunav से पहले भाजपा को तगड़ा झटका, मौजूदा मंत्री कांग्रेस में हुईं शामिल, कौन है ये महिला नेता? -
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
Shaheed Diwas 2026: 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले', 23 मार्च को क्यों मनाते हैं शहीद दिवस? -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई












Click it and Unblock the Notifications