रुपया आज फिर गिरा, 72.60 का हुआ एक डॉलर, सेंसेक्स भी 572 अंक टूटा

मुंबई। कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को रुपए में बड़ी गिरावट देखी गई। रुपया डॉलर के मुकाबले 45 पैसे कमजोर होकर 72.65 पर पहुंच गया था। जबकि रुपया पिछले दिनों मजबूत होता दिखाई दिया था। शुक्रवार को रुपया 17 पैसे की बढ़त के साथ प्रति डॉलर 72.20 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, सोमवार को कारोबार के दौरान रुपया 40 पैसे कमजोर होकर 72.60 के स्तर पर आ गया है।

Rupee opens lower against US dollar, sensex and nifty low too

क्रूड की कीमतें बढ़ने लगी हैं और लोगों ने अचानक बिकवाली शुरू कर दी है। इस कारण रुपए में गिरावट देखी जा रही है। जबकि आरबीआई ने मार्केट में स्थायित्व लाने के लिए 40-50 करोड़ डॉलर की बिकवाली की थी, लेकिन इसका भी फायदा नहीं मिला। वहीं, सोमवार को एक बार फिर सेंसेक्स 572 अंक गिरकर 36,286 के स्तर पर और निफ्टी 183 अंक गिरकर 10,959.25 के स्तर पर आ गया। शुक्रवार को भी बाजार मेंं भारी गिरावट देखी गई थी।

ये भी पढ़ें: रिटायरमेंट से पहले 6 दिन में अयोध्या से लेकर आधार तक की सुनवाई करेंगे सीजेआई दीपक मिश्रा

सोमवार को सुबह सेंसेक्स और निफ्टी में भी गिरावट देखी गई। सोमवार को सेंसेक्स 232 अंक फिसलकर 36,609.07 पर कारोबार करता दिखाई दिया जबकि निफ्टी 85 अंक गिरकर 11,060.55 पर पहुंच गया। इसके पहले शुक्रवार बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 279.62 अंक फिसलकर 36,841.60 जबकि निफ्टी 91.25 अंक टूटकर 11,143.10 अंक पर बंद हुआ था।

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में भाजपा को बड़ा झटका, समाज कल्याण बोर्ड की प्रमुख पद्मा शुक्ला ने दिया पार्टी से इस्तीफा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+