Rules Changes from 1 January 2022: नए साल के शुरुआत के साथ बदल जाएंगे कई नियम, सीधा जेब पर असर

Rules Changes from 1 January 2022: नए साल की शुरुआत के साथ बदल जाएंगे कई नियम, सीधा जेब पर असर

नई दिल्ली, 23 दिसंबर। साल 2021 के खत्म होने के साथ ही नए साल की शुरुआत होने जा रही है। साल 2022 के साथ ही आपके आसपास कई नियम बदल जाएंगे। इन बदलावों का सीधा-सीधा असर आपकी जेब पर पड़ने वाला है। साल 2022 के शुरुआत के साथ ही बैंकिंग, डेबिट और क्रेडिट कार्ड, एलपीजी सिलेंडर आदि से जुड़े कई नियम बदल जाएंगे। आइए जानें क्या-क्या बदलाव होने वाले हैं.....

1 जनवरी से बदल जाएगा

1 जनवरी से बदल जाएगा

अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो 1 जनवरी 2022 से डेबिट-क्रेडिट के पेमेंट का तरीका बदल जाएगा। ऑनलाइन पेमेंट को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए आरबीआई ने नया नियम लागू किया है। 1 जनवरी 2022 से नया नियम लागू हो जाएगा। नए साल के साथ ही टोकनाइजेशन का विकल्प चुनना होगा। इस नियम के बाद आपको 16 डिजिट वाले डेबिट या क्रेडिट कार्ड नंबर समेत कार्ड की पूरी डिटेल्स हर बार डालना होगा। ऑनलाइन शॉपिंग और डिजिटल पेमेंट की डिटेल अब मर्चेंट वेबसाइट या ऐप पर स्टोर नहीं रहेगी। 1 जनवरी से मर्चेंट को अपनी वेबसाइट और ऐप से हटाना होगा।

 ATM से पैसा निकालना होगा महंगा

ATM से पैसा निकालना होगा महंगा

1 जनवरी 2022 से आपके लिए एटीएम से कैश निकालना महंगा हो जाएगा। जनवरी 2022 से ATM के इस्तेमाल करने पर आपको ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। RBI ने नए नियम के मुताबिक अब तय सीमा के बाद एटीएम ट्रांजैक्शन करने पर आपको अधिक चार्ज देने होंगे। दरअसल 1 जनवरी से देश के सभी बैंकों ने एटीएम चार्ज 5 फीसदी तक बढ़ाने का फैसला किया है। जिसके मुताबिक तय सीमा के बाद एटीएम से कैश निकालने पर आपको हर बार 21 रुपए देने होंगे।

 बदल जाएगा पोस्ट ऑफिस का नियम

बदल जाएगा पोस्ट ऑफिस का नियम

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने 1 जनवरी 2022 से ब्रांच में नकद निकासी और जमा पर शुल्क संशोधित किया है। 1 जनवरी से अगर कोई IPPB खाताधारक तय सीमा के बाद कैश निकालता या जमा करता है तो उसे अधिक चार्ज चुकाना होगा। आपको बता दें कि इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक भारतीय डाक विभाग का एक डिवीज़न है।

 एलपीजी की कीमतों में बदलाव

एलपीजी की कीमतों में बदलाव

एलपीजी के सिलेंडर की कीमतों में हर महीने बदलाव होता है। 1 जनवरी को फिर से इसके दाम में बदलाव होने वाला है। आपको बता दें कि तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर की कीमतों का निर्धारण करती है। किसी महीने कीमत में तेजी तो कभी मामूली गिरावट की जाती है।

Bold वीडियो शेयर कर उर्वशी रौतेला ने दिया क्रिसमस मैसेज, भड़क गए लोग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+