Bold वीडियो शेयर कर उर्वशी रौतेला ने दिया क्रिसमस मैसेज, भड़क गए लोग

मुंबई, 22 दिसंबर। एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला हाल ही में मिस यूनिवर्स 2021 को जज कर भारत लौटी हैं। सोशल मीडिया पर सुपर एक्टिव रहने वाली उर्वशी कभी अपने ड्रेसिंग को लेकर तो कभी अपने लव अफेयर को लेकर सूर्खियों में रहती हैं। इंस्टाग्राम पर 44 मिलियन लोग उन्हें फॉलो करते हैं। अपने फैंस और फॉलोअर्स को अंगेज करने के लिए उर्वशी अक्सर अपने फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

 उर्वशी का क्रिसमिस विश

उर्वशी का क्रिसमिस विश

अपने स्टाइल और फैंशनेबल उर्वशी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने खास अंदाज में लोगों को क्रिसमस का मैसेज दिया, लेकिन उनका ये मैसेज उन्हें भारी पड़ गया। उर्वशी ने बेहद बोल्ड अंदाज में वीडियो शूट कर क्रिसमिस विश किया जो लोगों को पसंद नहीं आया। उर्वशी की ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ ट्रोलर्स उनके इस वीडियो को क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ टैग कर कमेंट कर रह हैं।

 बोल्डनेस पड़ी भारी

बोल्डनेस पड़ी भारी

उर्वशी रौतेला ने डीप नेक गाउन में अपना एक वीडियो शूट कर इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वीडियो में उन्होंने सेक्सी मूव्स दिखाए हैं। ओवर डीप नेस वाली शॉर्ट ड्रेस में उर्वसी बेहद सेक्सी लग रही है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है, क्रिसमस का जादू हवा में है। यह चमकने का सीजन है। उन्होंने पने फैंस को दिसंबर को यादगार बनाने की अपील की है। जहां कुछ फैंस इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं तो वहीं कई लोंग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। लोग उन्हें भारतीय संस्कृति की दुहाई दे रहे हैं। लोग उन्हें इंडियन कल्चर का खयाल रखने की नसीहत दे रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इस वीडियो को क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ जोड़कर कमेंट कर रहे हैं।

 इस क्रिकेटर को कर रही हैं डेट

इस क्रिकेटर को कर रही हैं डेट

उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत के अफेयर के चर्चे होते रहे हैं। रिपोर्ट्स की माने तो साल 2018 में दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, हालांकि बाद में दोनों की ब्रेकअप की खबरें भी आईं। हालांकि ऋषभ के बर्थडे पर उर्वशी रौतेला ने उन्हें ट्विटर पर बर्थडे विश किया था। वहीं टी20 वर्ल्ड कप के दौरान उर्वशी रौतेला ऋषभ पंत के लिए चीयर करती नजर आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+