प्राइम मेंबरशिप के तहत एक नहीं कई प्लान ला रहा है रिलायंस जियो, ये रही पूरी लिस्ट

जियो प्राइम के तहत पहले रिलायंस जियो ने सिर्फ एक प्लान की घोषणा की थी, जो 303 रुपए का है। लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि रिलायंस जियो कई नए प्लान ला रहा है।

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने हाल ही में रिलायंस जियो प्राइम ऑफर शुरू करने की घोषणा की थी, जो 1 मार्च यानी बुधवार से शुरू हो रहा है। जियो प्राइम के तहत पहले रिलायंस जियो ने सिर्फ एक प्लान की घोषणा की थी, जो 303 रुपए का है। लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि रिलायंस जियो दो और नए मासिक प्लान ला सकता है। इतना ही नहीं, प्राइम मेंबरशिप के तहत कई बड़े प्लान भी लाए जाने की योजना है। आइए जानते हैं इनके बारे में।

कौन से प्लान ला रहा है जियो?

कौन से प्लान ला रहा है जियो?

रिलायंस जियो जल्द ही 149 रुपए और 499 रुपए के दो खास प्लान ला सकता है, जिसमें आपको बेहतरीन ऑफर मिलेंगे। 149 रुपए के प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉल के साथ 2 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा। इस डेटा को आप महीने भर तक बिना किसी कैपिंग के इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा कंपनी 499 रुपए का एक और प्लान ला सकती है, जिसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा 60 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा। यह डेटा आप रोजाना 2 जीबी की कैपिंग के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। ये भी पढ़ें- जीएसटी का इंतजार हुआ खत्म, वित्त सचिव शक्तिकांत दास ने कहा 1 जुलाई से हो जाएगा लागू

जियो प्राइम में क्या दिया था ऑफर?

जियो प्राइम में क्या दिया था ऑफर?

रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों की संख्या 10 करोड़ के पार होने के बाद जियो प्राइम मेंबरशिप का प्रोग्राम शुरू किया था। इसकी सदस्यता पाने के लिए आपको 1 साल के लिए 99 रुपए चुकाने होंगे। यह ऑफर 1 मार्च से 31 मार्च तक रहेगा और आपको इसी के बीच में जियो प्राइम की मेंबरशिप लेनी होगी। जियो के प्राइम मेंबर सिर्फ 303 रुपए प्रतिमाह यानी रोजाना 10 रुपए देकर अनिलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ रोजाना 1 जीबी इंटरनेट का लुत्फ उठा सकते हैं।

लंबी अवधि के प्लान भी हो सकते हैं लॉन्च

लंबी अवधि के प्लान भी हो सकते हैं लॉन्च

रिलायंस जियो लंबी अवधि के कुछ प्लान भी लॉन्च कर सकता है। इसमें 999 रुपए में 60 दिन की वैधता के साथ 60 जीबी इंटरनेट, 1999 रुपए में 90 दिन की वैधता के साथ 125 जीबी इंटरनेट, 4999 रुपए में 180 दिनों की वैधता के साथ 350 जीबी इंटरनेट और 9999 रुपए में 360 दिनों की वैधता के साथ 750 जीबी इंटरनेट मिलेगा। इन सभी प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा रहेगी। बताया जा रहा है कि यह सभी प्लान बिना किसी कैपिंग के होंगे यानी आप अपने अकाउंट से रोजाना जितना चाहें उतना डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। ये भी पढ़ें- दिल खोल के बोल: BSNL ने लॉन्च किया अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर

170 दिनों में बने 10 करोड़ ग्राहक

170 दिनों में बने 10 करोड़ ग्राहक

रिलायंस जियो की लॉन्चिंग 5 सितंबर 2016 को हुई थी, जिसके बाद कंपनी ने उसका कनेक्शन लेने वालों को 31 दिसंबर तक मुफ्त में डेटा और कॉल की सुविधा दी। यह ऑफर खत्म होने से पहले ही कंपनी ने हैप्पी न्यू ईयर ऑफर शुरू किया, जिसमें मुफ्त सेवा को 31 मार्च तक जारी रखा। हालांकि, हैप्पी न्यू ईयर ऑफर में रोजाना 1 जीबी इंटरनेट की कैप लगा दी गई। कंपनी ने महज 170 दिनों में ही अपने ग्राहकों का लक्ष्य यानी 10 करोड़ का आंकड़ा छू लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+