रिलायंस जियो का असर: एयरटेल पर रोमिंग हुई खत्म, इनकमिंग और आउटगोइंग पर नहीं लगेगा कोई चार्ज

'अब पूरा देश एयरटेल के ग्राहकों के लिए एक लोकल नेटवर्क जैसा होगा। अब ग्राहकों को फोन सुनने, फोन करने या फिर इंटरनेट इस्तेमाल करने से पहले सोचने की जरूरत नहीं होगी।'

नई दिल्ली। जहां एक ओर रिलायंस जियो के चलते टेलिकॉम बाजार में प्रतिस्पर्धा काफी बढ़ गई है, वहीं अब कंपनियां जियो से टक्कर लेने के लिए आए दिन अहम कदम उठा रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को एयरटेल ने भी पूरे देश में अपने ग्राहकों के लिए रोमिंग खत्म कर दी है। एयरटेल के इस ऐलान से कंपनी के सभी ग्राहकों में उत्साह की एक लहर दौड़ गई है।

इनकमिंग कॉल होंगी फ्री

इनकमिंग कॉल होंगी फ्री

इस नई सुविधा के तहत अब ग्राहक पूरे देश में रोमिंग के दौरान भी इनकमिंग कॉल्स मुफ्त में रिसीव कर सकेंगे और साथ ही, एसएमएस का भी कोई पैसा नहीं लगेगा। कंपनी की यह नई सुविधा 1 अप्रैल 2017 से लागू होगी। कंपनी ने कहा है कि रोमिंग में इंटरनेट इस्तेमाल करने पर कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लगेगा और उनका घरेलू इंटरनेट पैक पूरे देश में लागू रहेगा। ये भी पढ़ें- बदलेगी रेलवे की कैटरिंग पॉलिसी, अत्याधुनिक भोजनालयों में बनेगा खाना, फूड चेन करेंगे सप्लाई

आउटगोइंग पर नहीं लगेगा कोई प्रीमियम

आउटगोइंग पर नहीं लगेगा कोई प्रीमियम

इतना ही नहीं, कंपनी ने कहा है कि पूरे देश में रोमिंग के दौरान किसी भी आउटगोइंग कॉल के लिए कोई प्रीमियम चार्ज नहीं किया जाएगा। भारती एयरटेल के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ (भारत और दक्षिण एशिया) गोपाल विट्टल ने कहा कि अब नेशनल रोमिंग खत्म होगी और पूरे देश हमारे ग्राहकों के लिए एक लोकल नेटवर्क जैसा होगा। वह बोले कि अब ग्राहकों को फोन सुनने, फोन करने या फिर इंटरनेट इस्तेमाल करने से पहले सोचने की जरूरत नहीं होगी।

इंटरनेशनल रोमिंग पर भी सुविधा

इंटरनेशनल रोमिंग पर भी सुविधा

एयरटेल ने न सिर्फ नेशनल रोमिंग को हटाया है, बल्कि इंटरनेशनल रोमिंग पर भी कई फायदे शुरू किए हैं। इसके तहत जैसे ही आप इंटरनेशनल रोमिंग में जाएंगे तो आपके नंबर पर रोमिंग का सबसे छोटा पैक अपने आप एक्टिवेट हो जाएगा। जैसे ही आपका इस्तेमाल इस पैक की सुविधाओं को अधिक होगा, तो वह अपने आप अपडेट होकर उससे बड़े पैक में स्विच हो जाएगा। इस तरह से ग्राहक पर इंटरनेशनल रोमिंग के दौरान भी कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं पड़ेगा, बल्कि वह कंपनी के पैक अपने आप एक्टिवेट होने से फायदा उठाएगा। ये भी पढ़ें- सरकारी आदेश को किया नजरअंदाज, बैंक अभी भी काट रहे ट्रांजैक्शन चार्ज

अन्य कंपनियां भी करेंगी रोमिंग फ्री

अन्य कंपनियां भी करेंगी रोमिंग फ्री

एयरटेल के पास मौजूदा समय में 26 करोड़ 80 लाख सब्सक्राइबर्स हैं और रोमिंग खत्म करके कंपनी अपने यूजरबेस को रिलायंस जियो की तरफ मुड़ने से रोकना चाहती है। यह भी माना जा रहा है कि अब वोडाफोन-आइडिया भी एयरटेल के इस कदम के बाद रोमिंग को लेकर बड़े बदलाव कर सकते हैं। जल्द ही वोडाफोन और आइडिया का विलय होने वाला है। इस विलय का कारण भी रिलायंस जियो है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+