Budget 2020 सोने-चांदी की कीमत में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, जानिए 10 ग्राम सोने का आज का भाव

Budget 2020 सोने-चांदी की कीमत में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, जानिए 10 ग्राम सोने का आज का भाव

नई दिल्ली। वित्त मंत्री ने देश का बजट पेश किया। बजट पेश करने के बाद सोने-चांदी की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई। 1 फरवरी को सोने और चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई। बजट के दिन अंतरार्ष्ट्रीय सर्राफा एक्सचेंज खोलने की सरकार की घोषणा से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आज 350 रुपए चमका। इस तेजी के साथ ही सोना अब तक के रिकॉर्ड स्तर पहुंच गया।

 बजट के बाद सोने में आई तेजी

बजट के बाद सोने में आई तेजी

बजट के ऐलान के बाद सोने की कीमत में तेजी दर्ज की गई। शनिवार तो जैसे ही वित्त मंत्री ने बजट का ऐलान किया, पीली धातु की कीमत में तेजी आई और सोना रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। सोने की कीमत में 350 रुपए की तेजी आई और सोना 42,370 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत पर एक नजर डाले तो...

सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम 42,370 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम 42,200 रुपए
गिन्नी प्रति 8 ग्राम 30,900 रुपए

 चांदी की कीमत में बड़ी तेजी

चांदी की कीमत में बड़ी तेजी


सोने के साथ- साथ चांदी की कीमत में भी तेजी दर्ज की गई। शनिवार को चांदी की कीमत 500 रुपए बढ़ गया। चांदी की कीमत में 500 रुपए बढ़कर 48,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। औद्योगिक डिमांड बढ़ने के साथ चांदी की कीमत में तेजी आई। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत पर एक नजर डाले तो ये इस तरह से रही...

चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम 48,200 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम 46,950 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति इकाई 970 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई 980 रुपए

 सर्राफा बाजार के लिए बजट में क्या

सर्राफा बाजार के लिए बजट में क्या


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान कहा कि गुजरात की 'गिफ्टी सिटी' में अंतरार्ष्ट्रीय सर्राफा एक्सचेंज खोला जाएगा। वितत मंत्री की बजट घोषणाओं का अ सर सोने की कीमत पर पड़ा। आपको बता दें कि एमसीएक्स आम तौर पर शनिवार-रविवार को बंद होता है लेकिन यह केन्द्रीय बजट पेश किये जाने की वजह से शनिवार को कारोबार के लिए खुला था।

Budget 2020: Income Tax स्लैब में बड़ा बदलाव, मिडिल क्लास को मिली बड़ी राहत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+