Budget 2020: Income Tax स्लैब में बड़ा बदलाव, मिडिल क्लास को मिली बड़ी राहत

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2020 में नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत दी है। वित्त मंत्री ने मिडिल क्लास को बड़ी राहत देते हुए इनकम टैक्स स्लैब में बड़ा बदलाव करने की घोषणा की है। सरकार ने नौकरी पेशो लोगों को टैक्स में बड़ी राहत देते हुए 5 लाख तक की सालाना आय वालों को टैक्स से राहत दी है। वहीं टैक्स स्लैब में बदलाव करते हुए वित्त मंत्री ने बड़ी राहत दी है।

Recommended Video

    Budget 2020: Income Tax Slab में बड़ा बदलाव, सबको मिली राहत | वनइंडिया हिंदी
    Budget 2020 Income Tax Slabs: Nirmala Sitharaman Big Announcement on Income Tax, New Tax Slab Changes, Deductions, Tax Rates and Benefits.

    वित्त मंत्री ने बजट में ऐलान किया कि अब 5 लाख से 7.56 लाख तक के आय वाले लोगों को 10 प्रतिशत का टैक्स देना होगा। वहीं 7.5 लाख से 10 लाख तक की इनकमवाले लोगों को 15 प्रतिशत इनकम टैक्स देमना होगा। वहीं 10 लाख से 12.5 लाख की आय वाले लोगों को 25 प्रतिशत और 15 लाख से अधिक आय वाले लोगों को 30 प्रतिशत टैक्स लगेगा। वित्त मंत्री ने कहा है कि नई टैक्स दरों से 15 लाख सालाना तक आय वालों को 78 हजार रुपए का तक का फायदा होगा।

    Budget 2020 में इनकम टैक्स में बड़ा बदलाव: नया टैक्स स्लैब

    • 5 लाख तक कोई टैक्स नहीं
    • 5 लाख से 7.5 लाख तक- 10% (पहले 20%)
    • 7.5 लाख से 10 लाख तक-15% (पहले 20%)
    • 10 लाख से 12.5 लाख तक-20% (पहले 30%)
    • 12.5 लाख से 15 लाख तक-25% (पहले 30%)
    • 15 लाख से ज्यादा- 30% (पहले की तरह)
    • निवेश की छूट ना लेने वालों को ही इन नई दरों का फायदा मिलेगा

    आपको बता दें कि इससे पहले 5 लाख से 7.5 लाख की आय पर 20% इनकम टैक्स देना पड़ता था। वहीं 7.5 लाख से 10 लाख तक आय पर 20% टैक्स लगता था। 10 लाख से 12.5 लाख तक की आय पर 30% टैक्स देना पड़ता था। वहीं 12.5 लाख से 15 लाख की आय पर 30% की और 15 लाख से ज्यादा की आय पर 30% देना पड़ेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+