बड़ी खबर: RBI ने इन 3 बैंकों पर लगाया जुर्माना, जानिए क्या होगा खाताधारकों पर असर
बड़ी खबर: RBI ने इन 3 बैंकों पर लगाया जुर्माना, जानिए क्या होगा खाताधारकों पर असर
नई दिल्ली, 5 अप्रैल। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 3 सहकारी बैंकों पर भारी भरकम जुर्माना लगाया है। बैंकों की ओर से बार-बार नियमों का उल्लघंन किए जाने के बाद उनपर जुर्माना लगाया गया है। इन बैंकों पर 5 लाख का जुर्माना लगाया गया है। जिन को ऑपरेटिव बैंकों पर जुर्माना लगाया गया है उनमें दो महाराष्ट्र के बैंक हैं और 1 बैंक पश्चिम बंगाल का है। हालांकि ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले मार्च में आरबीआई ने करीब 8 बैंकों पर बैंकिंग अधिनियमों का अनदेखी के कारण पेनेल्टी लगाई थी।

इन बैंकों पर लगा जुर्माना
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एक बयान जारी कर उन बैंकों की जानकारी दी है, जिनपर जुर्माना लगाया गया है। केंद्रीय बैंक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक फलटन स्थित यशवंत कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड , मुंबई स्थिति कोंकण मर्केटाइल को ऑपरेटिव बैंक, कोलकाता स्थित समता कोऑपरेटिव बैंक पर ये जुर्माना लगाया गया है। RBI ने यशवंत कोऑपरेटिव बैंक पर आय से अधिक संपत्ति, संपत्ति वर्गीकरण, प्रावधान और बैंकिंग नियमों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए 2 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।
क्यों लगा जुर्माना
इसके अलावा मुंबई स्थित कोंकण मर्केंटाइल को-ऑपरेटव बैंक पर 2 लाख और कोलकाता स्थित समता कोऑपरेटिव डेवलपमेंट बैंक पर बैंकिंग नियमों की अनदेखी के कारण 1 लाख रुपए की पेनेल्टी लगाई गई है। इन बैंकों पर लगाए गए इन जुर्मानों को लेकर खाताधारकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। बैंकों पर लगे इस पेनेल्टी से खाताधारकों का सीधा-सीधा कोई असर नहीं पड़ेगा, इसलिए ग्राहकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।









Click it and Unblock the Notifications