रेलवे ई-टिकट हुआ सस्ता, जानिए अब कितना होगा फायदा
नए वित्त वर्ष में रेलवे ने यात्रियों को सस्ते ई-टिकट की सौगात दी है। बजट के प्रावधान के मुताबिक 1 अप्रैल से ई-टिकट पर लगने वाला सर्विस चार्ज हटा लिया गया है।
नई दिल्ली। आज से यानी 1 अप्रैल 2017 से नए वित्त वर्ष की शुरुआत होने के साथ ही बहुत कुछ बदल गया है। इनमें रेल यात्रियों को लेकर भी एक नियम बदला है। आइए जानते हैं क्या-क्या बदल गया।

सर्विस चार्ज हटा
नए वित्त वर्ष में रेलवे ने यात्रियों को सस्ते ई-टिकट की सौगात दी है। बजट के प्रावधान के मुताबिक 1 अप्रैल से ई-टिकट पर लगने वाला सर्विस चार्ज हटा लिया गया है। अब अगर आप आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट पर जाकर कोई रेल टिकट बुक करते हैं तो आपको सर्विस चार्ज नहीं देना होगा। हालांकि, रेलवे के एक अधिकारी ने बताया है कि सर्विस चार्ज को 30 जून तक खत्म किया गया है। 23 नवंबर से लेकर 31 मार्च तक के लिए सर्विस चार्ज को खत्म किया गया था, जिसे अब बढ़ा दिया गया है। ये भी पढ़ें- आइडिया लाया 1 जीबी डेटा रोजाना देने का ऑफर, जानिए कैसे मिलेगा

पहले लगता था ये चार्ज
यहां आपको बताते चलें कि एयर कंडीशन टिकट बुक करने के लिए 40 रुपए का सर्विस चार्ज चुकाना पड़ता था। वहीं दूसरी ओर, स्लीपर क्लास की टिकट बुक कराने के लिए 20 रुपए का सर्विस चार्ज लगता था। अब 1 अप्रैल के बाद से यह चार्ज नहीं लगेगा, जिसके चलते टिकट पहले के मुकाबले सस्ते में मिलेगी।

शुरू हुई 'विकल्प'
1 अप्रैल से रेलवे रिजर्वेशन में नई प्रणाली 'विकल्प' लागू हो जाएगी। इस नए नियम में वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को राजधानी, शताब्दी या अन्य प्रीमियम/विशेष ट्रेनों में यात्रा करने का मौका मिल सकता है। यानी एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए पर आप राजधानी और शताब्दी जैसी ट्रेनों में सफर कर सकेंगे। बदले में आपसे कोई शुल्क नहीं वसूला जाएगा। ये भी पढ़ें- सिर्फ 319 रुपए में रोजाना 2 जीबी डेटा मिलेगा यहां, जानिए कैसे
चुनना होगा 'विकल्प'
रेलवे की विकल्प योजना का उद्देश्य प्रीमियम ट्रेनों में काफी सारी खाली बर्थ को भरना है। आपने टिकट बुक कराया और आपका टिकट कन्फर्म ना होकर वेटिंग लिस्ट में ही रहा तो आपको राजधानी या शताब्दी में सफर करने का मौका मिलेगा। इसके लिए टिकट बुक करते हुए आपको 'विकल्प' चुनना होगा। इसके लिए किसी भी यात्री से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके तहत प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को अगली वैकल्पिक ट्रेन में कन्फर्म सीट मिल सकती है, इसके लिए शर्त इतनी सी है कि आपने टिकट बुक कराते समय 'विकल्प' चुना हो। ये भी पढ़ें- रिलायंस से भी धांसू ऑफर, 249 रुपए में 300 जीबी डेटा दे रहा है BSNL












Click it and Unblock the Notifications